फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm vivah yojana up 1530 couples will take seven vows marriage will take place in July

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 1530 जोड़े लेंगे 7 फेरे, जुलाई में होगी शादी; नए सत्र में काशी को मिला लक्ष्य

Fri, 28 Jun 2024 04:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 04:17 PM IST
सार

Varanasi News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदक की आय दो लाख रुपये तक और कन्या की आयु 18 एवं वर की 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

विज्ञापन
cm vivah yojana up 1530 couples will take seven vows marriage will take place in July
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में ब्लॉकवार 1530 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। जुलाई में पड़ रहे लग्न में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाली शादियों की तैयारी शुरू हो गई है। इच्छुक वर-वधु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार सामूहिक विवाह का पूरा खर्च उठाएगी। वधु को पैसे और गृहस्थी के सामान दिए जाएंगे।

विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नए वित्तीय वर्ष में 1530 जोड़ों का विवाह होगा। आठों ब्लॉकों को लक्ष्य दिया गया है। काशी विद्यापीठ और चिरईगांव को छोड़कर बाकी ब्लाकों को 175-175 से अधिक शादी का लक्ष्य दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जुलाई में नौ से शुरू हो रहे लग्न में शादियां होंगी। इसकी तैयारी चल रही है। ब्लाॅकवार आवेदन भी शुरू हो गया है। सौ से अधिक आवेदन आ भी गए हैं। इस योजना में कन्याओं, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, दिव्यांग कन्या को प्राथमिकता मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन cmsvy.upsdc.gov.in पर कर सकते हैं। लाभार्थी के मोबाइल पर ही विवाह की तारीख और सूचना एसएमएस से भेजी जाएगी।

हर जोड़े पर होंगे 51000 खर्च
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हर जोड़े पर 51000 खर्च होंगे। जीआर प्रजापति ने बताया कि 35000 रुपये वधु के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं। 10 हजार रुपये में शादी की सामग्री दी जाती है। जबकि विधवा, तलाकशुदा जोड़ों को पांच हजार रुपये तक की वैवाहिक सामग्री और 40 हजार रुपए खाते में जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed