फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi personally served food to 30 children and distributed bags urged them to respect their teachers

CM Varanasi Visit: सीएम योगी ने 30 बच्चों को अपने हाथों से परोसा भोजन, बैग भी दिया; मोहन यादव ने खाई कचौड़ी

Sun, 05 Apr 2026 01:55 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 01:55 AM IST
सार

Varanasi Visit: वाराणसी में आयोजित महानाट्य 'सम्राट विक्रमादित्य' का मंचन देखने सीएम योगी, डाॅ. मोहन यादव के साथ कई वरिष्ठ नेता आए थे। इस दाैरान उन्होंने काशी विश्वनाथ, काल भैरव के दर्शन-पूजन भी किए। इसके बाद नाश्ता भी किया।

विज्ञापन
CM Yogi personally served food to 30 children and distributed bags urged them to respect their teachers
बच्चों को भोजन परोसते सीएम योगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

CM Varanasi Visit: शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 30 बच्चों को अपने हाथों से मिड डे मील परोसा। भोजन की पंक्ति में कुल 47 बच्चों को बैठाया गया था। 17 बच्चों को अधिकारियों ने भोजन परोसा।

विज्ञापन


इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को अपने हाथ से बैग उनके कंधों पर रखा, किताबें दीं और हालचाल पूछा। उपहार पाने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरणादायक वाकया बताया और हमेशा अपने गुरु का आदर करने को कहा। 

विज्ञापन

बच्चों से बातचीत की

CM Yogi personally served food to 30 children and distributed bags urged them to respect their teachers
काल भैरव मंदिर जाते वक्त जनता का हाल पूछते सीएम योगी। - फोटो : संवाद

उन्होंने बच्चों से सबसे पहले उनका नाम और कक्षा पूछी, फिर विद्यालय के बारे में जानकारी ली। बच्चों को स्कूल जाने को कहा। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार की देर रात तक तैयारियां की गई थीं। मुख्यमंत्री कार्यालय की टीम ने ही स्टेज पर जाने वाले बच्चों का चयन कर अंतिम सूची फाइनल की। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सीएम योगी को रुद्राक्ष का पौधा और नरेंद्र कोहली की लिखित पुस्तक न भूतो न भविष्यति भेंट की। अटल टिंकरिंग लैब ने मुख्यमंत्री को प्रभावित किया। 

पढ़ने में रुचि नहीं है या पढ़ाने की रुचि नहीं, इन दोनों में अंतर है: मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में सरकार बनने पर एक जुलाई को जब इस अभियान की शुरुआत की गई थी, तब कई जिलों में विभिन्न विद्यालयों का दाैरा किया गया था। उस समय विद्यालय भवनों की स्थिति जर्जर थी। विद्यालय बंदी के कगार पर थे। 

गुरु के सम्मान की व्यख्या की

एक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया था कि उनके विद्यालय में बच्चे लगातार कम हो रहे हैं। बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं। मात्र 10 बच्चे हैं। ये अगले सत्र में शायद ही आएंगे। तब मैंने पूछा था कि ये बच्चे कहां जा रहे हैं। तब उन्होंने बताया कि बच्चों में पढ़ने की रुचि नहीं है, तो हमने कहा था कि पढ़ने में रुचि नहीं है या पढ़ाने की रुचि नहीं है। इन दोनों में अंतर है।

बच्चे अब बेंच पर बैठ कर पढ़ रहे : श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय में मजदूरों के बच्चे अब टाट पर नहीं बल्कि बेंच पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। अटल आवासीय विद्यालय के माध्यम से मजदूरों के बच्चों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव सुनिश्चित कराया गया। 

स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि 2017 से पहले विद्यालय चरागाह थे। न दीवारें थीं और न ही बुनियादी सुविधाएं। लेकिन अब प्रदेश में बेसिक शिक्षा की व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, मेयर अशोक कुमार तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक टी. राम, विधायक सुशील सिंह, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, डीएम सत्येंद्र कुमार रहे। 

विज्ञापन

निपुण विद्यालय हुए सम्मानित

विद्यालय का नाम ब्लॉक सम्मानित शिक्षक 
प्राथमिक विद्यालय नयापुर सेवापुरी यादव कपिल देव
प्राथमिक विद्यालय सगुनहा बड़ागांव सुष्मिता भारती
प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर चिरईगांव शशिकांत सिंह
कंपोजिट विद्यालय भतसार आराजीलाइन नीतू यादव
कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज नगर क्षेत्र प्रीति त्रिवेदी

निपुण बच्चे भी सम्मानित

बच्चे का नाम कक्षा विद्यालय
अभय कु. पटेल 1 प्राथमिक विद्यालय नयापुर 
जाह्नवी 2 प्राथमिक विद्यालय सगुनहा 
श्रेयांश 1 प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर
नैनसी 1 कंपोजिट विद्यालय भतसार 
सरस्वती 2 कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज 

CM Yogi personally served food to 30 children and distributed bags urged them to respect their teachers
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नाश्ता। - फोटो : संवाद

कचौड़ी और राम भाजी का एमपी के सीएम ने लिया स्वाद
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय खान-पान का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला जब एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी वे मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर रुके। यहां उन्होंने कचौड़ी और राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के हर प्रांत और शहर की अपनी विशिष्ट खान-पान संस्कृति होती है, जो वहां की पहचान को दर्शाती है। स्थानीय स्वाद और पारंपरिक व्यंजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। स्थानीय लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कालभैरव, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव के दर्शन-पूजन किए। मुख्यमंत्री ने यहां से निकलकर आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे थे।

शनिवार सुबह उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और आरती की। यहां से निकलकर वह श्री काशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया और आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां से प्रस्थान करते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed