फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM met the agitating farmers

डीएम से मिले आंदोलित किसान

Sat, 21 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 21 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
CM met the agitating farmers
डीएम विजय किरण आनंद से मुआवजे के लिए बात करते किसान।
रिंग रोड के मुआवजे को लेकर आंदोलित किसान शुक्रवार को जिलाधिकारी विजय किरन आनंद से मिले। जिलाधिकारी को उन्होंने मुआवजे से जुड़ी अपनी समस्याएं बताने के साथ ही प्रशासन की मनमानियों की शिकायत भी की। जिलाधिकारी ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। कहा कि किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


 किसान नेता विजय शंकर पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को हृदयपुर गांव के किसान जिलाधिकारी से मिले हैं। जल्दी ही डीएम से समय लेकर अन्य गांवों के प्रतिनिधिमंडल भी मुलाकात करेंगे। जिलाधिकारी से मिलने वाले किसानों में रवींद्र कुमार पटेल, राम निहार, गोपाल प्रसाद, अंगिरा प्रसाद, श्रीचंद, श्यामा देवी, पूजा देवी, सावित्री देवी, राधा देवी, रमपत्ती देवी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, अहमदपुर, इदिलपुर और हृदयपुर में सत्याग्रह जारी है। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें रिंग रोड का पूरा मुआवजा नही मिल जाता तब तक वह संघर्ष जारी रखेंगे।    किसानों की मांग है कि उन्हें नए सर्किल रेट से पूरा मुआवजा चाहिए। बता दें कि किसानों को वर्ष 2002 में अधिग्रहण की नोटिस दी गई और 2005 में आधा-अधूरा मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में 2015 में अधिग्रहण की प्रक्रि या शुरू हुई। किसान इसी को लेकर आंदोलित हैं कि उन्हें अधिग्रहण के समय का मुआवजा चाहिए। सत्याग्रह में शामिल किसानों में पन्ना लाल, प्रभुनाथ, बैजनाथ, कंचन, चंद्रिका, सुभाष, मनोज, पारस, कल्लू  आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed