{"_id":"573f6ef84f1c1bf857ac82d0","slug":"cm-met-the-agitating-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिले आंदोलित किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिले आंदोलित किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 21 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
डीएम विजय किरण आनंद से मुआवजे के लिए बात करते किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंग रोड के मुआवजे को लेकर आंदोलित किसान शुक्रवार को जिलाधिकारी विजय किरन आनंद से मिले। जिलाधिकारी को उन्होंने मुआवजे से जुड़ी अपनी समस्याएं बताने के साथ ही प्रशासन की मनमानियों की शिकायत भी की। जिलाधिकारी ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। कहा कि किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।
किसान नेता विजय शंकर पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को हृदयपुर गांव के किसान जिलाधिकारी से मिले हैं। जल्दी ही डीएम से समय लेकर अन्य गांवों के प्रतिनिधिमंडल भी मुलाकात करेंगे। जिलाधिकारी से मिलने वाले किसानों में रवींद्र कुमार पटेल, राम निहार, गोपाल प्रसाद, अंगिरा प्रसाद, श्रीचंद, श्यामा देवी, पूजा देवी, सावित्री देवी, राधा देवी, रमपत्ती देवी आदि लोग शामिल रहे।
उधर, अहमदपुर, इदिलपुर और हृदयपुर में सत्याग्रह जारी है। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें रिंग रोड का पूरा मुआवजा नही मिल जाता तब तक वह संघर्ष जारी रखेंगे। किसानों की मांग है कि उन्हें नए सर्किल रेट से पूरा मुआवजा चाहिए। बता दें कि किसानों को वर्ष 2002 में अधिग्रहण की नोटिस दी गई और 2005 में आधा-अधूरा मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन
बाद में 2015 में अधिग्रहण की प्रक्रि या शुरू हुई। किसान इसी को लेकर आंदोलित हैं कि उन्हें अधिग्रहण के समय का मुआवजा चाहिए। सत्याग्रह में शामिल किसानों में पन्ना लाल, प्रभुनाथ, बैजनाथ, कंचन, चंद्रिका, सुभाष, मनोज, पारस, कल्लू आदि शामिल रहे।