आजगमगढ़ में आज अमित शाह को जवाब देंगे सीएम अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंगलवार को जिले के सात अलग-अलग स्थानों पर चुनावी जनसभा आयोजित की गई है। सीएम की सुरक्षा की तैयारी एक दिन पहले शनिवार को पूरी कर ली गई। कार्यक्रम के दौरान चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात किए जाने की अधिकारियों ने रणनीति तैयार की है।
सुरक्षा में आजमगढ़ के अलावा रेंज और जोन से भी फोर्स मांगी गई है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने मातहतों को सख्त निर्देश दिया है कि सुरक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों ने सीएम के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और अनुप्रिया पटेल की भी जनसभा के दौरान सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया है। बता दें कि आज पिछले दिनों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कई रैलियों को संबोधित किया है।
विधानसभा चुनाव के दौरान आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों में छठे चरण में मतदान होना है। इसलिए सभी राजनीतिक दलों के लोग अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में मंगलवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जिले के सिधारी, दीदारगंज, अतरौलिया, मेंहनगर, निजामाबाद, अहरौला और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और अनुप्रिया पटेल का जीयनपुर कोतवाली और बरदह थाना क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। एक ही दिन मुख्यमंत्री की रात और केंद्रीय राज्यमंत्रियों की जनसभा होने से पुलिस के लिए सुरक्षा चुनौती बन गई है।