फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clouds in the morning temperature still 37.5 degrees

Varanasi News : सुबह छाए बादल, तापमान फिर भी 37.5 डिग्री, 21, 22 को बारिश का अनुमान, दो दिन चलेग तेज हवा

Sun, 16 Mar 2025 09:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 16 Mar 2025 09:37 PM IST
सार

बदल रहा मौसम का मिजाज। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंचा। वाराणसी में सुबह बादल छाए तो वहीं हल्की बारिश भी हुई। इसके साथ ही अनुमान है कि दो दिनो तक तेज हवा चलेगी ओर 21 और 22 को बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
Clouds in the morning temperature still 37.5 degrees
मौसम - फोटो : freepik

विस्तार

इस साल मार्च में रोज गर्मी का नया रिकॉर्ड बनाने वाले बनारस का मौसम रविवार को बदलने लगा। तड़के छाए बादलों और हल्की-फुल्की बूंदाबांदी ने तापमान 2 डिग्री नीचे गिरा दिया। 0.1 मिलीमीटर के आसपास बारिश दर्ज की गई। ये बूंदा बांदी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हुई है। इसका असर अब खत्म होने की कगार पर है। दिन भर धूप और बादल की आंख मिचौली चली।

विज्ञापन


शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा 21.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। सुबह के वक्त जिले में 7 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से काफी हद तक राहत मिली।
विज्ञापन


हालांकि दिन भर बादलों और धूप की आवाजाही बनी रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 18 और 19 मार्च को तेज हवाएं चलने का अनुमान है। साथ ही 21 और 22 मार्च को शहर में फिर से बारिश हो सकती है। वहीं 20 मार्च को मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 3 दिन में पारा 4 डिग्री तक नीचे आएगा
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बनारस समेत यूपी भर के जिलों में दिन और रात दोनों समय का तापमान 3 से 4 डिग्री तक नीचे आएगा। इसके बाद फिर से पारा 2 से 4 डिग्री तक ऊपर चढ़ेगा। रविवार को हवा में नमी 30 से 55 फीसदी तक दर्ज हुई।


3 दिनों तक बना रहेगा ऐसा ही मौसम
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। अगले 3 दिनों तक इसके यूपी में बने रहने का अनुमान है। बुधवार से तापमान फिर से बढ़ जाएगा। विक्षोभ की वजह से आसमान में बादल भी आते हैं और बारिश भी होती है। हालांकि, इस महीने में बारिश की उम्मीद काफी कम होती है। अप्रैल में पुरवा और पछुआ हवाओं के मिलने से अच्छी बारिश होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed