फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   clone train will soon run from Varanasi to Jammu for passenger of mata vaishno devi mandir

खुशखबरी: माता वैष्णो देवी की यात्रा होगी अब और आसान, वाराणसी से जम्मू के लिए जल्द चलेगी क्लोन ट्रेन

Tue, 30 Jun 2026 10:20 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 30 Jun 2026 10:20 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी से जम्मू जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जम्मू के लिए जल्द ही क्लोन ट्रेन चलाई जाएगी। ऐसे में काशी से माता वैष्णो देवी के दरबार जाने वाले लोगों को बड़ी राहत होगी। 

विज्ञापन
clone train will soon run from Varanasi to Jammu for passenger of mata vaishno devi mandir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी से जम्मू जाने वाले यात्रियों के लिए एक नई क्लोन ट्रेन का संचालन जल्द शुरू होने वाला है। रेलवे की ओर से यह पहल जम्मू जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए की जा रही है। इस ट्रेन के चलने से काशी से माता वैष्णो देवी के दरबार जाने वाले लोगों को बड़ी राहत होगी। 

विज्ञापन


वर्तमान में वाराणसी से जम्मू तक 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस और 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलती हैं। इसके अलावा पटना से आने वाली 12355 अर्चना एक्सप्रेस वाराणसी से सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को तथा 22317 हमसफर एक्सप्रेस केवल मंगलवार को चलती है। 13041 हिमगिरि एक्सप्रेस रविवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होती है। इसके बाद भी इस रूट पर अक्सर वेटिंग लिस्ट लंबी रहती है। 
विज्ञापन


क्या होती है क्लोन ट्रेन 
क्लोन ट्रेन रेलवे द्वारा अक्सर उस रूट पर चलाई जाती है, जिस पर यात्रियों की भीड़ अधिक होती है। पहले से चल रही ट्रेन के कुछ समय बाद या पहले, सुविधानुसार इस ट्रेन का संचालन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed