फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   clerk caught taking bribe in Varanasi engineers and employees fled from office

Varanasi News: घूस लेते लिपिक के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही कार्यालय छोड़कर भागे इंजीनियर और कर्मचारी

Wed, 18 Jun 2025 10:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Jun 2025 10:53 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में घूस लेते लिपिक के पकड़े जाने की सूचना पर कार्यालय से कई इंजीनियर और कर्मचारी भाग निकले। एक दिन पहले निगम में पैसे की लेनदेन को लेकर ठेकेदार से झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
clerk caught taking bribe in Varanasi engineers and employees fled from office
रामविलास शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम में जैसे ही घूस लेते लिपिक के पकड़ने की सूचना मिलते ही कई इंजीनियर और कर्मचारी कार्यालय छोड़कर भाग गए। वरुणा पार में एयरेटल का फाइबर बिछाने के लिए रोड कटिंग की अनुमति एक ठेकेदार ने नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग से मांगी थी। निगम के जानकारों के अनुसार पैसे के लेनदेन को लेकर कनिष्ठ लिपिक राम विलास शर्मा का सोमवार को ठेकेदार से झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन


आज उसी कंपनी के दूसरे पार्टनर कार्यालय आए। उन्होंने रामविलास से माफी मांगी। कहा कि हमारे पार्टनर को सरकारी कामकाज का तरीका नहीं पता है। उन्हें पांच हजार रुपये देकर अनुमति का पत्र मांगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सोनभद्र में खौफनाक वारदात: सोते समय अधेड़ पर चाकू से हमला, फिर गोली मारकर की हत्या; पुरानी रंजिश में हुई घटना 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा लेने के बाद रामविलास शर्मा जैसे ही उसे अनुमति पत्र देकर रिसीविंग करा रहे थे। उसी समय एंटी करप्शन टीम कार्यालय पहुंची उन्हें देख रामविलास ने पैसों का लिफाफा दूसरी टेबल की ओर फेंक दिया। 

Trending Videos

इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। उनके हाथ केमिकल से धुलवाए, जिससे यह साबित हुआ है उन्होंने पैसा लिया था। इस पूरी घटना का वीडियो भी एंटी करप्शन की टीम ने बनाया।

कार्यालय के लिपिक के पकड़े जाने की सूचना पर मौके पर मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन और अधिशासी अभियंता आरके सिंह भी पहुंचे। एंटी करप्शन ने अपना परिचय दिया तो दोनों अभियंता कार्यालय छोड़कर चले गए। 

इसकी जानकारी इंजीनियरिंग विभाग के अन्य इंजीनियरों और कर्मचारियों को मिली तो वे भी कार्यालय छोड़कर भाग गए। रामविलास पहले चपरासी थे। तत्कालीन अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने इन्हें बाबू बना दिया था। जब से मुख्य अभियंता कार्यालय में आए थे। तब से काफी बदलाव आया है। बनारस, चंदौली के अलावा और भी कई जगहों पर अकूत संपत्ति की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed