फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleanliness survey in Varanasi Door to door campaign started for ranking by nagar nigam preparing to make place in top 10 city of india

वाराणसी में स्वच्छता सर्वेक्षण: रैंकिंग के लिए डोर टू डोर अभियान शुरू, टॉप-10 में जगह बनाने की तैयारी

Wed, 23 Mar 2022 05:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Mar 2022 05:39 PM IST
सार

पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी नगर निगम तीन पायदान खिसक कर 30वें नंबर पर पहुंच गया था। इस बार रैंकिंग सुधारने के साथ ही टॉप टेन शहरों में जगह बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Cleanliness survey in Varanasi Door to door campaign started for ranking by nagar nigam preparing to make place in top 10 city of india
वाराणसी में कूड़ा - फोटो : फाइल

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने के साथ ही टॉप-10  शहरों में जगह बनाने के लिए वाराणसी के पास मौका है। केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय की टीम ने स्वच्छता रैंकिंग के लिए शहर में डोर टू डोर सर्वेक्षण अभियान शुरू किया है। पहले दिन टीम ने कैंटोंमेंट और रामनगर इलाके में स्वच्छता मानकों को परखने के साथ ही स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया।

विज्ञापन


उधर, पूरे शहर में सर्वेक्षण के लिए आने वाली टीम से पहले नगर निगम ने भी अपनी तैयारियों को पुख्ता करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय की टीम ने मंगलवार की सुबह कैंटोंमेंट स्थित सदर बाजार के सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। शौचालयों में साबुन, तौलिया और सफाई के लिए मशीनीकरण की व्यवस्था को परखा।

विज्ञापन

नगर निगम के पास पुरानी गलतियों को सुधारने का मौका

साथ ही सदर बाजार से छावनी परिषद के बीच बन रहे नाला निर्माण की कनेक्टिविटी की भी जांच की। निर्माण कार्य के दौरान नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के मानकों को भी देखा गया। इसके बाद टीम ने रामनगर के वार्ड 21 का दौरा किया और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया। आज टीम ने स्वच्छता के दूसरे मानकों पर नगर निगम की व्यवस्था की पड़ताल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी नगर निगम तीन पायदान खिसक कर 30वें नंबर पर पहुंच गया था। नगर निगम के पास पुरानी गलतियों को सुधारने का अंतिम मौका है। पिछले साल की तुलना में वाराणसी नगर निगम ने संसाधन के साथ ही सुविधा विस्तार तो किया, मगर दो साल से प्रयास के बाद भी अपनी व्यवस्था का सर्टिफिकेशन नहीं करा पाया है।

दरअसल, स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 छह हजार अंकों का होता है और इसमें सिटीजन वाइज व सर्टिफिकेशन के 3600 अंक हैं। इसमें वाराणसी नगर निगम अपनी बढ़त नहीं बना पाया और उसकी रैंकिंग बिगड़ी। 
 

पब्लिक बोली, कूड़ा वाहनों की संख्या बढ़े ताकि न करना पडे़ इंतजार

पब्लिक फीडबैक के दौरान टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम को ठेलों की संख्या बढ़ानी चाहिए। कई बार लोग कूड़ा लेकर इंतजार करते हैं। ठेले नहीं मिलने पर कूड़े को इधर उधर फेंककर चले जाते हैं। लोगों का यह काम शहर की सफाई में बाधक बनता है। इसके बाद शौचालयों के साथ ही सड़कों और नालियों के पास ब्लीचिंग पाउडर की जांच की और जानकारी भी ली।

मानकों को पूरा कराने के लिए तीन अधिकारी नामित
वाराणसी नगर निगम प्रशासन ने शहर में बेहतर साफ-सफाई व स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के मानकों को पूरा करने के लिए तीन अधिकारियों को नामित किया है। आयुक्त प्रणय सिंह की ओर से नामित अधिकारियों में दो अपर नगर आयुक्त और एक संयुक्त नगर आयुक्त हैं। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्या को वरुणापार व आदमपुर जोन, अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार को कोतवाली व दशाश्वमेध जोन व संयुक्त नगर आयुक्त जगदीश यादव को भेलूपुर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed