फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleanliness campaign started in all police stations of Varanasi Commissionerate by policemen

वाराणसी कमिश्नरेट: पुलिस ने डंडे की जगह उठाई झाड़ू, सभी थानों में चला स्वच्छता अभियान

Sun, 17 Apr 2022 12:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Apr 2022 12:31 PM IST
सार

आमतौर पर डंडे और हथियार लेकर आमजन को कानून व्यवस्था का पालन कराते हुए नजर आने वाले पुलिसकर्मी रविवार को थाने में झाड़ू लगाते नजर आए। 

विज्ञापन
Cleanliness campaign started in all police stations of Varanasi Commissionerate by policemen
पुलिसकर्मियों ने सफाई के लिए किया श्रमदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट का हर थाना रविवार को साफ होता नजर आया। सफाई करने वाला कोई दूसरा नहीं बल्कि वही थे जो अक्सर अपराधियों के पीछे भागते नजर आते हैं। हर थाना, चौकी प्रभारी और सिपाही ने खुद अपने हाथों में झाड़ू उठा रखी थी। दरअसल, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर कमिश्नरेट के सभी 18 थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।   सभी थानों में कर्मचारियों ने थाना परिसर की सफाई के लिए श्रमदान किया।

विज्ञापन


जिन हाथों में लोग बंदूक और डंडे देखा करते थे, जब उन्हीं आंखों में लोगों ने झाडू थामे देखा, तो कुछ पल के लिए थाने और उसके आसपास के लोग यह नजारा देख हैरान थे। थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी के साथ ही पुलिसकर्मियों के हाथों में झाड़ू थी और वह थाना परिसर को साफ करने में पूरी ही तनमन्यता से जुटे थे। यह किसी एक थाने का हाल नहीं बल्कि कमिश्नरेट के सभी थानों का हाल था।
विज्ञापन


सभी थाना परिसर की सफाई की गई। साथ ही पुरानी गाड़ियों के रखरखाव को भी दुरुस्त किया गया।  पुलिस आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता अनुशासन से जुड़ा हुआ है। रविवार को थाना स्थानीय पर मौजूद पुलिस बल के साथ परिसर में सफाई अभियान चलाते हुए श्रमदान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed