फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleaning deficits were reduced to great campaign

घाटों तक सिमट गया सफाई महाभियान

Mon, 03 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 03 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्तूबर को शहर में चलाया गया सफाई महाभियान तमाम संकल्पों और दावों के बावजूद रस्मअदायगी तक सिमटकर रह गया। गंगा घाटों पर तो संत निरंकारी मंडल के तीन हजार वालंटियर्स ने श्रमदान कर महाभियान की नाक बचाई लेकिन शहर भर में और कहीं अभियान का कोई असर नहीं दिखा। गली-मुहल्लों, सड़कों, चौराहों, कॉलोनियों में हालात आम दिनों से जरा भी अलग नहीं दिखे। गलियों-सड़कों से प्रमुख चौराहों तक साफ-सफाई को लेकर कहीं कोई कवायद नहीं दिखी। अलबत्ता, घाटों पर निरंकारी मंडल के अलावा नगर निगम और उसके साथ कूड़ा प्रबंधन की साझीदार एजेंसियों के सफाई कर्मी पहुंचे। हालांकि गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के चलते सिल्ट से पटी अधिकतर सीढ़ियां फिलहाल पानी में डूबी हैं।
विज्ञापन



गांधी जयंती पर नगर निगम एवं विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों, संस्थाओं की ओर से स्वच्छता मिशन की पहल तमाम तैयारियों के बाद भी महाभियान का रूप नहीं ले पाई। आम जन भागीदारी के जरिये पूरे शहर में चलाया जाने तैयारी थी लेकिन एक तरह से पूरा महाभियान घाटों पर केेंद्रित रह गया। अस्सीघाट से राजघाट तक कुल 84 घाटों पर संत निरंकारी मंडल के 3000 वालंटियर्स सहित कुल छह हजार लोगों ने विभिन्न घाटाें पर साफ-सफाई की। लेकिन, साफ-सफाई के लिए घाटों को गोद लेने वाली संस्थाओं का कहीं अता-पता नहीं था। जबकि, 70 संस्थाएं हैं जिन्होंने अलग-अलग घाटों को गोद ले रखा है। निरंकारी मंडल के अलावा शहर में कूड़ा प्रबंधन से जुड़ी संस्था आईएलएफएस,  सुलभ इंटरनेशनल , सृष्टि संरक्षणम्, जायका, मानव चेतना समिति सहित अन्य अन्य संस्थाओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन



दशाश्वमेध घाट पर मेयर रामगोपाल मोहले, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने स्वच्छता मिशन के तहत घाटों पर श्रमदान किया। झाड़ू लगाई, कचरे उठवाए। उधर, हरिश्चंद्र घाट पर नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया लेकिन वहीं घाट पर ऊपरी हिस्सों में गंदगी का अंबार लगा था। गंगा में बढ़ाव के चलते अधिकतर घाटों की सीढ़ियां डूबी हैं। जो खाली थी उन्हें साफ किया गया। नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शहर की मलिन बस्तियों में साफ-सफाई कराई गई। चूने का छिड़काव कराया गया। घाटों पर निजी एजेंसियों, संस्थाओं की भागीदारी के अलावा नगर निगम के सौ कर्मचारी लगाए गए थे। बाकी कर्मचारियों को शहर में साफ-सफाई के लिए लगाया गया था। अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी, अविनाश कुमार, सरिता तिवारी, पार्षद नरसिंह दास, गोविंद शर्मा ने भी महाभियान में भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed