फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleaning beat every five hundred meters not ready yet

Varanasi News: अब तक तैयार नहीं हुई हर पांच सौ मीटर पर सफाई बीट

Mon, 06 Nov 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cleaning beat every five hundred meters not ready yet
नगर निगम की ओर से कार्ययोजना बनाई गई थी कि हर 500 मीटर पर सफाई बीट का निर्धारण किया जाएगा, लेकिन अब तक आठ में से मात्र दो जोन में ही सफाई बीट का निर्धारण हुआ है। बाकी छह जोन में यह व्यवस्था अब तक लागू नहीं हो पाई है। इस कारण से शहर में साफ सफाई का कवरेज एरिया बढ़ाने का काम अटक गया है।
विज्ञापन

निगम में आए दिन जनता और पार्षदों की शिकायतें आती हैं कि उनके इलाकों में सफाई के लिए कौन कर्मचारी है, इसकी जानकारी नहीं हो पाती है। बाद में मेयर अशोक कुमार तिवारी के आदेश पर सभी पार्षदों को सफाई कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराई गई। साथ ही तय हुआ था कि सभी सफाई कर्मचारियों के नाम उनके मोबाइल नंबर और किस क्षेत्र में उनकी तैनाती है। इसका उल्लेख करते हुए निगम की वेबसाइट पर डाला जाएगा। बावजूद इसके अब तक यह काम पूरा नहीं हुआ है। सफाई बीट की कार्ययोजना बनाई जा रही है। अभी दो जोन दशाश्वमेध और भेलूपुर में बीट तैयार कर ली गई है। बाकी जोन की व्यवस्था तैयार हो रही है। जल्द ही व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। - डॉ. एनपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article