फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   clean sanitation in varanasi

पीएम आते हैं तो आती है स्वच्छता अभियान की याद

Thu, 22 Dec 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 22 Dec 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
clean sanitation in varanasi
वाराणसी में स्वच्छता अभियान का हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब-जब अपने संसदीय क्षेत्र में आते हैं, नगर निगम के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता सफाई के नाम पर सक्रिय हो जाते हैं। प्रधानमंत्री की वापसी के बाद भाजपा का अभियान ठंडे बस्ते में चला जाता है। इस बार भी वही हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिखावे के तौर पर स्वच्छता अभियान फिर शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता पीएम की फ्लीट गुजरने वाले रास्तों और उनके कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता मुहिम चला रहे हैं लेकिन चाहे गंगा घाट हों या शहर के अन्य हिस्से, गंदगी से बदहाल हैं।
विज्ञापन


गंगा किनारे गंदगी का आलम देखकर लोग नाक-भौं सिकोड़ते हैं। सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। महमूरगंज, सिगरा, छित्तूपुर, मछोदरी, लल्लापुरा, सोनिया में कूड़ाघर के बाहर गंदगी का ढेर लगा है। महमूरगंज से सिगरा मार्ग पर बीच सड़क तक कूड़ा फैला है।  सर्किट हाउस से कैंट, लहरतारा से बीएचयू रोड होते हुए डीरेका तक की सड़कें और डिवाइडर चमक रहे हैं। लहरतारा रेलवे ओवरब्रिज पर भी सफाई की गई है। यही नहीं, जब पीएम आते हैं, कैंट से लहरतारा मार्ग पर बन रहे फ्लाईओवर की बैरिकेडिंग भी तब ही दुरुस्त की जाती है।  उधर, स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से सुंदरपुर स्थित बृज इन्क्लेव कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत महापौर राम गोपाल मोहले ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed