फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Classroom became election war room in Varanasi, Learn How

बनारस में क्लास रूम से भी बन गए इलेक्शन वार रूम, जानें कैसे

Fri, 17 Feb 2017 01:31 PM IST
तबस्सुम, अमर उजाला, वाराणसी
तबस्सुम, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 17 Feb 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
Classroom became election war room in Varanasi, Learn How
क्लास - फोटो : demopic

सियासी समर शुरू होते ही बड़े नेता जहां सड़कों से लेकर बाजारों और गली-गली प्रचार में जुट गए हैं, वहीं यूथ ब्रिगेड ने सोशल मीडिया की कमान संभाल ली है। वोटरों को लुभाने के लिए युवाओं की ये टीम सक्रिय हो गई है।

विज्ञापन


टीम मेंबर के क्लास रूम से लेकर हॉस्टल तक इलेक्शन वार रूम बन गए हैं। इसी वार रूम में बीएचयू के आईआईटी से लेकर सोशल साइंस फैकल्टी तक के विद्यार्थी लैपटॉप और मोबाइल के जरिये चुनावी फिजा बना रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा से लेकर कांग्रेस व सपा ने सोशल मीडिया और आईटी की कमान बीएचयू के छात्रों को दे रखी है। कारपोरेट कंपनी की तरह इन्हें ट्रेनिंग दी गई है। सभी की जिम्मेदारी पहले से तय है। पोस्टर-बैनर से लेकर फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार किया जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के सदस्यों में कोई चुटीले पोस्ट की कला में पारंगत है तो कोई अर्थशास्त्र का महारथी है, जो सरकार के आंकड़े पोस्ट कर रहा है। न्यूज चैनलों पर नजर रखने वालों की अलग टीम है।

भाजपा ने अपनी क्षेत्रीय आईटी टीम ने बीएचयू के करीब पांच सौ छात्रों को इसके लिए अलग से रखा है। भाजपा काशी क्षेत्र के सह संयोजक व बीएचयू के शोध छात्र अखिलेश सिंह का कहना है कि यूनिवर्सिटी के सभी विधा के छात्र इस टीम में शामिल हैं।

उप्र कांग्रेस की चुनाव समिति के सदस्य व शोध छात्र विकास सिंह की भी टीम सोशल मीडिया पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रचार में जुट गई है। फिलहाल ये टीम बीएचयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र और अनिल श्रीवास्तव के प्रचार के लिए सक्रिय है।

सबके अपने-अपने काम

Classroom became election war room in Varanasi, Learn How
सोशल मीड‌िया - फोटो : amar ujala

- भाजपा के लिए कंटेंट राइटिंग का काम सोशल साइंस फैकल्टी के छात्र कुंदन कुमार यादव, नवीन वर्मा, शुभम सिंह व अमित सिंह देख रहे हैं। अर्थशास्त्र के शोध छात्र सुशील सिंह, सुमन सागर, दीपक श्रीवास्तव, रितेश यादव आंकड़ों के जरिये मोदी सरकार और कांग्रेस व सपा के कार्यों का तुलनात्मक अध्ययन वोटरों तक पहुंचा रहे हैं।

- आईआईटी के शोध छात्र विवेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने एक ऐसा एप बनाया है जिसके जरिए आईटी वॉलेंटियर से वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ सकते हैं। इसी टीम ने पीके के ‘काम बोलता है हैश टैग’ के जवाब में ‘हैश टैग कारनामे बोलते हैं’ बनाया है।

- सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा के सौरभ श्रीवास्तव, रामजी पांडेय, कमलेश सिंह, अतुल और रजत की टीम केंद्र की पूर्ववर्ती और राज्य की मौजूदा सरकार की उपलब्धियों के जरिए मतदाताओं के सामने अपना पक्ष रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed