Varanasi: मां ने सिम कार्ड खरीदने के लिए पैसे देने से किया इंकार, कक्षा छह की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
वाराणसी के पांडेयपुर आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सिम कार्ड खरीदने के लिए मां ने 200 रुपये नहीं देने पर किशोरी ने यह कदम उठाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के पांडेयपुर आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सिम कार्ड खरीदने के लिए मां ने 200 रुपये नहीं देने पर किशोरी ने यह कदम उठाया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी निवासी अनिता देवी की बेटी पूजा (12) कक्षा छह की छात्रा थी। दोपहर के समय मां अनिता से सिम कार्ड खरीदने के लिए 200 रुपये मांगे। बाद में मां ने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसे लेकर पूजा नाराज हो गई। दोपहर में घर का काम खत्म होने के बाद मां अनिता छत पर धूप लेने चली गई और बेटी पूजा ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया।
मां गई छत पर, बेटी ने कमरे में बंद होकर लगाई फांसी
शाम के समय जब मां छत से नीचे आई और बेटी पूजा का कमरा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो पंखे की कुंडी में दुपट्टे से पूजा फंदे पर लटकी हुई मिली।
कुएं से बरामद शव मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
गोइठहां स्थित कुएं से बरामद अभिषेक सिंह के शव मामले में भाई ने अज्ञात के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जौनपुर चंदवक थाना अंतर्गत कोइलारी गांव निवासी अविनाश सिंह के अनुसार उसका भाई अभिषेक नौ दिसंबर को लमही स्थित किराये के मकान पर आया। यहीं से परीक्षा देने मिर्जापुर गया और कमरे पर लौटा।
10 दिसंबर को जब कमरे पर पहुंचा तो अभिषेक नहीं था और कमरे में ताला बंद था। काफी खोजबीन के बाद लालपुर-पांडेयपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। स्थानीय लोगाें के अनुसार गोइठहां में नौ दिसंबर को बरात आई थी और उस समय किसी के कुएं में गिरने की आवाज सुनी गई थी। 12 दिसंबर को अभिषेक का शव कुएं से बरामद हुआ था। भाई अविनाश ने अभिषेक की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है।
भाजपा नेता की पुत्रवधू का निधन
सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह की पुत्रवधू बंदना सिंह (30) का बृहस्पतिवार की देर निधन हो गया। उनके निधन पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर शोक जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद एवं कछवा रोड युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मोहन गुप्ता ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट किया गया।