{"_id":"5d1f61988ebc3e3cf257f8aa","slug":"class-two-student-raped-by-teenager-boy-teacher-file-case-after-11-days-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कक्षा दो की छात्रा से किशोर ने किया दुष्कर्म, 11 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : कक्षा दो की छात्रा से किशोर ने किया दुष्कर्म, 11 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
Fri, 05 Jul 2019 09:39 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 05 Jul 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली कक्षा दो की छात्रा से गांव के ही रहने वाले एक किशोर ने दुष्कर्म किया। 24 जून की शाम हुई इस घटना के बाद से ही बच्ची बीमार है। छात्रा के स्कूल न जाने पर शिक्षिका गुरुवार को घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पीड़ित बालिका आठ साल की है और गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। 24 जून की शाम बच्ची अपनी भैंस चरा रही थी। इसी दौरान गांव का एक 17 साल का किशोर भी अपने पशु को चरा रहा था। खेत में सुनसान माहौल पाकर किशोर ने बच्ची से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बच्ची किसी तरह घर पहुंची और घरवालों को पूरी बात बताई। परिवार के लोगों ने जब किशोर के घरवालों से शिकायत की तो वो धमकी देने लगे। आर्थिक रूप से कमजोर बालिका के परिवार के लोग भयभीत होकर शांत हो गए और बेटी का इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
उधर स्कूल खुलने के बाद भी बालिका के न आने पर गुरुवार को उसके स्कूल की शिक्षिका हाल जानने के लिए घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। शिक्षिका के कहने पर परिवार के लोगों ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सिधारी प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भिजवा दिया गया। जांच की जा रही है।