{"_id":"5b94d040867a557fed5e88e0","slug":"class-tenth-student-commit-suicide-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः लैपटॉप न मिलने से नाराज 10वीं के छात्र ने फांसी लगा कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः लैपटॉप न मिलने से नाराज 10वीं के छात्र ने फांसी लगा कर दी जान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी के हरिहरपुर गांव में 10वीं के छात्र पीयूष विश्वकर्मा (16) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुतबिक, रोहनिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में वेदप्रकाश विश्वकर्मा बीते तीन वर्ष से अपने परिवार के संग रह रहे हैं। उनका एक पुत्र व दो पुत्री है।
रविवार की सुबह बेटे पीयूष ने अपनी मां से लैपटॉप लेने की जिद करने लगा। अन्य कार्यों में व्यस्त मां ने बेटे को डांटा और कहा कि जा कर पढ़ाई करो। पीयूष इस बात से नाराज हो गया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद वेदप्रकाश विश्वकर्मा घर पहुंचे तो बच्चों को सामने न देख कमरे में जाने लगे लेकिन दरवाजा बंद था।
उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर उनका लाल पीयूष पंखे से गमछा के सहारे लटका हुआ था । दृश्य देखते ही घर में चित्कार मच उठा। शोर सुनकर आस पास के लोग जुटे तो नजारा देखकर वो भी सन्न रह गए। सूचना पुलिस को दी गई। मृतक शिवमूर्ति इंटर कॉलेज गोविंदपुर रोहनिया मे कक्षा 10 का छात्र था।