फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Class 11th student committed suicide by hanging himself in varanasi relatives in panic

Varanasi: 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सकते में परिजन, बोले- रात तक एकदम ठीक था

Sat, 21 Jan 2023 03:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Jan 2023 03:30 PM IST
सार

वाराणसी के आदर्श नगर कॉलोनी में बीती रात कक्षा 11वीं के छात्र शिवम मौर्या (16) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Class 11th student committed suicide by hanging himself in varanasi relatives in panic
शिवम मौर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में बीती रात कक्षा 11वीं के छात्र शिवम मौर्या (16) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शिवम  मूलरूप से आजमगढ़ का निवासी था। आदर्श नगर कॉलोनी में अपने बड़े पिता श्याम मुरारी मौर्य  के मकान में रहकर कोचिंग करता था। घटना से परिजन सकते में हैं। उन्होंने कहा कि रात तक सबकुछ ठीक था। पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि शिवम ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन


ग्राम बछवल थाना मेहनगर आजमगढ़ निवासी मृतक शिवम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो भाई प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें है। शिवम की पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां इंदुमती देवी गांव में ही रहकर सिला-कढ़ाई का काम करती हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शिवम मेहनगर स्थित एक स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। कोचिंग के लिए वो यहां उनके पास रहता था। शुक्रवार रात तक सबकुछ ठीक था। खाना-पीना के बाद सभी सोने चले गए। रात में किसी समय शिवम मकान के तीसरी मंजिल पर सीढ़ी के समीप पाइप से गमछा बांधकर फांसी लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आननफानन शिवम को फंदे से उतारकर महमूरगंज स्थित एक निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से शिवम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया की मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। मामले की छानबीन की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed