फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clashes among policemen over visiting Durgakund temple

दुर्गाकुंड मंदिर में दर्शन करने को लेकर पुलिसकर्मियों में नोकझोंक

Fri, 15 Oct 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Clashes among policemen over visiting Durgakund temple
दुर्गाकुंड स्थित कूष्मांडा देवी के दर्शन पूजन को लेकर बृहस्पतिवार को मंदिर में पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर माहौल को बिगड़ने से बचाया।
विज्ञापन

नवमी तिथि होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ अधिक थी। इसी बीच सादे वेश में परिवार संग दर्शन करने पहुंचा एक पुलिसकर्मी मंदिर में लंबी लाइन को देख निकासी द्वार वाले रास्ते से होकर गर्भ गृह के बगल से घुसने लगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने रोका तो सिपाही ने अपना परिचय दिया। इस पर तैनात पुलिसकर्मी ने भीड़ का हवाला देते हुए लाइन से आकर ही दर्शन करने की हिदायत दी। इसी बात को लेकर दोनों पुलिसकर्मियों में नोकझोंक हो गई। मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल ने किसी तरह माहौल को शांत कराया। भेलूपुर थाने और दुर्गाकुंड पुलिस चौकी ने इस तरह की घटना पर अनभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed