फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clash between villagers and police during Moved Ambedkar statue at Azamgarh

आजमगढ़: आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर बवाल, तोड़फोड़

Sat, 13 Apr 2019 10:38 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 13 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Clash between villagers and police during Moved Ambedkar statue at Azamgarh
ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के बीबी पक्कनपुर में तीन दिन पहले बिना परमीशन के आंबेडकर प्रतिमा रखी गई थी। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे स्थानीय पुलिस तहसील की रिपोर्ट पर प्रतिमा को हटाने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर पुलिस को दौड़ा दिया। मौके पर एक दो वाहनों को भी तोड़ा गया। स्थिति काबू में करने के लिए मौके पर कई थानों की फोर्स को रवाना कर दिया गया है। वहीं मामले को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति कायम है।

विज्ञापन


ग्रामीणों को समझाते हुए भड़का विवाद, सीओ एसडीएम सहित कई हुए घायल

अहरौला थाने के बीबी पक्कनपुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर गांव के लोगों में गुस्सा है। मामला तब गर्माया जब रात करीब आठ बजे मौके पर एसडीएम फूलपुर मेवालाल और सीओ बूढंनपुर रामजन्म मौके पर पहुंचे। बातचीत के दौरान फोर्स थोड़े दूर थी। गांव के लोग तत्काल प्रतिमा लगाने के लिए पां विस्वा जमीन की मांग पर अड़े थे। इस दौरान कुछ लड़के और महिलाएं पहुंची और पथराव करने लगी। 
विज्ञापन


चोट लगने से एसडीएम, सीओ, चौकी प्रभारी सहित कयी पुलिसवाले घायल हो गए। सभी भाग खड़े हुए। घायल होने वालों में कई गांव के लोग भी शामिल हैं। इस पूरे मामले में स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र फेल नजर आया। मौके के लिए डीएम और एसपी भारी फोर्स लेकर निकल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed