फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clash between two many injured in mau up

तरबूज तोड़ने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों में जमकर हुई मारपीट

Thu, 14 May 2020 03:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 May 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Clash between two many injured in mau up
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर गांव मे बुधवार की देर शाम तरबूज तोड़ने को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों के आने से विवाद और बढ़ गया। लेकिन समय रहते पुलिस के मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

हालांकि मारपीट में एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। घायल परिवार की महिला की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसमें से 23 लोगों को नामजद और सैकड़ों लोगों को आरोपित किया गया है। देर रात पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना से क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन



कुर्थीजाफरपुर गांव निवासी सरवन साहनी पुत्र पतोहि कासिमपुरा में तरबूज की खेती की है। मंगलवार की रात दूसरे पक्ष के कुछ युवक उसके खेत मे घुसकर तरबूज तोड़ने लगे। सरवन के मना करने पर लड़कों ने उससे विवाद कर लिया। बुधवार की देर शाम जब सरवन साहनी प्राचीन शिव मंदिर पर बैठा था, तभी दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने हाथ में लाठी-डंडे से हमला कर दिया और लोगों के घरों में घुसकर मारपीट।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट और पथराव देखकर सरवन की तरफ से लोग जुट गए और दोनों तरफ से पथराव होने लगा। मारपीट में एक पक्ष के पुत्र भजूमन साहनी सरिता साहनी पत्नी भजूमन साहनी बुरी तरह घायल हो गए। इसके साथ ही साथ रविंद्र, अरविंद, पंजलखन, आकाश, किशन, सरवन, गुल्लू आदि को भी चोट आई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ कर भगाया। सरिता साहनी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने बुधवार देर रात 23 नामजद सहित सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed