फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   City decorated for Jashn-e-Eid Miladunnabi

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के लिए सजा शहर

Wed, 12 Oct 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
City decorated for Jashn-e-Eid Miladunnabi
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आकर्षक झालर लाईटों से सजाई गई अटाला मस्जिद। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी सोमवार की रात धूमधाम से मनाया गया। पूरे शहर को झालर से सजाया गया। देर रात तक शहर की अंजुमनों ने जुलूस निकाला। अखाड़ों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नातियां कलाम पेश किया गया।
विज्ञापन

मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष हफीज शाह ने गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए इस बार जुलूस रबीउल्ल अव्वल की 12 तारीख बजाय 13 तारीख को निकाला गया। भरत मिलाप के चलते यह फैसला लिया गया। सोमवार को शाही अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, चहारसू चौराहा, शाही पुल, शाही ईदगाह सहित कई प्रमुख स्थल की सजावट देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। शहर में हर तरफ हजरत मोहम्मद मुस्तफा के नारे सुनाई पड़ रहे थे।
विज्ञापन

अटाला मस्जिद से लेकर अल्फस्टीनगंज कोतवाली चौराहे तक मेले का आयोजन हुआ। जिसमें खिलौने, मिठाईयां, पपड़ी, हर श्रृंगार के सामान सहित बड़ी संख्या में दुकानों पर खरीददारी के लिए भीड़ लगी रही। खास तौर पर बच्चे, महिलाएं पूरी रात खरीदारी करते नजर आए। मेले में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस तैनात रही। जगह-जगह पंडाल लगाकर लोग मेले की निगरानी कर रहे। मरकजी सीरत कमेटी के पदाधिकारी भी रात भर मेले में घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed