फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Citizenship law dispute: Police man in Sonbhadra posted post on Home Minister and PM on Facebook

नागरिकता कानून विवादः सोनभद्र में पुलिस कर्मी ने फेसबुक पर गृहमंत्री व पीएम पर की विवादित पोस्ट

Sat, 21 Dec 2019 07:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 21 Dec 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Citizenship law dispute: Police man in Sonbhadra posted post on Home Minister and PM on Facebook
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ विरोध के स्वर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी सोनभद्र में खूब उठ रहे हैं। इसी क्रम में जिले के अनपरा थाने पर तैनात पुलिस कर्मी शरफराज के कथित आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट ने माहौल को और गर्मा दिया है।

विज्ञापन


आरोप है कि शरफराज ने फेसबुक पर 4 पोस्ट किए हैं जिसमें से एक अंग्रेजी, एक किसी अन्य भाषा और दो हिंदी में है। इन फेसबुक पोस्ट में पुलिस कर्मी ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिसिया कार्रवाई का आरोप केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाया है।
विज्ञापन


साथ ही इन विरोध प्रदर्शन में वहां की छात्राओं के प्रदर्शन को जायज ठहराते हुए छात्राओं को सैल्यूट किया है। नागरिकता संशोधन कानून पर अनपरा थाने के सिपाही द्वारा सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट शेयर किए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में अनपरा थानाध्यक्ष शैलेष राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पोस्ट को डिलीट करा दिया गया है। साथ ही सख्त चेतावनी भी दी गयी है कि इस तरह की हरकत नहीं होनी चाहिए।


हालांकि आरोपी सिपाही का कहना है कि उसने कोई पोस्ट नहीं किया है। जाने अंजाने में यह पोस्ट सोशल साइट पर कैसे आ गयी, यह उसे नहीं पता। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी और मामला सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मेरा अकाउंट हैक

संबंधित सिपाही का कहना है कि उसकी फेसबुक एकाउंट को किसी ने हैक कर विवादित वक्तव्य पोस्ट कर दिया। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed