फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CISCE results declared today anushka top in tenth and harsh top in twelfth

CISCE Result : 10वीं में अनुष्का और 12वीं में हर्ष ने लहराया परचम

Mon, 14 May 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 14 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
CISCE results declared today anushka top in tenth and harsh top in twelfth
अनुष्का दूबे - फोटो : अमर उजाला
आईसीएसई में अनुष्का दूबे और आईएससी में हर्ष द्विवेदी ने पूरे वाराणसी जिले में डंका बजाया है। सोमवार को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) द्वारा परिणाम घोषित किया। 
विज्ञापन


डब्ल्यू एच स्थित स्कूल सिगरा की 10वीं की छात्रा अनुष्का दूबे ने 98.16 अंक हासिल कर सफलता की नई इबारत लिखी। वहीं इंटरमीडिएट में 97.60 अंकों से सेंट फ्रांसिस स्कूल रामनगर के हर्ष द्विवेदी जिले के टॉपर बने। सोमवार को सीआईएससीई बोर्ड का परिणाम दोपहर तीन बजे घोषित किया गया।
विज्ञापन


इसमें स्मिथ स्कूल की छात्रा अनुष्का दूबे ने हाईस्कूल में पूरे जिले में टॉप किया। वहीं दूसरे टॉपर 97.83 अंकों से सेंट जोसेफ स्कूल शिवपुर के छात्र दीपेश कुमार सिंह रहे। तीसरा स्थान सेंट फ्रांसिस स्कूल रामनगर के सैयद अली अब्बास ने हासिल किया। उन्होंने 97.67 अंकों से अपने स्कूल में टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह इंटरमीडिएट में सेंट फ्रांसिस स्कूल के हर्ष द्विवेदी ने 97.6 प्रतिशत अंक से जिले में टॉप कर न सिर्फ अपने मां-पिता को गौरवान्वित किया बल्कि स्कूल का नाम भी रौशन किया। इंटरमीडिएट में दूसरी व तीसरी टॉपर सेंट जॉन्स स्कूल मढ़ौली की छात्रा कनिका डिडवानिया 96.4 और पलक मिश्रा 95.8 प्रतिशत अंकों से रहीं।

परिणाम के घोषणा के दौरान मेधावियों के चेहरे तो खिले रहे, अभिभावकों का भी सीना गर्व से चौड़ा हो गया। स्कूल के प्रिंसिपल ने टॉपर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा भी कराया। 

हाईस्कूल टॉप टेन की सूची  

CISCE results declared today anushka top in tenth and harsh top in twelfth
हर्ष द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
-अनुष्का दूबे 
98.16
डब्ल्यू एच स्मिथ मेमोरियल स्कूल सिगरा

-दीपेश कुमार सिंह 
97.83
सेंट जोसेफ स्कूल शिवपुर

-सैयद अली अब्बास 
97.67
सेंट फ्रांसिस स्कूल रामनगर 

-तनुश्री भंसाली
97.50
सेंट जॉन्स स्कूल मढ़ौली 

-आकाश सिन्हा 
97.17
सेंट जॉन्स स्कूल डीएलडब्ल्यू

-जोया खान 
96.83 
सेंट फ्रांसिस स्कूल रामनगर 

-अस्मिता उपाध्याय 
96.50 
सेंट जोसेफ स्कूल शिवपुर 

-तनीश वाही 
96.2
डब्ल्यू एच स्मिथ मेमोरियल स्कूल 

-हार्दिक श्रीवास्तव 
96.2
डब्ल्यू एच स्मिथ मेमोरियल स्कूल 

-हर्षित सराफ 
96.17
सेंट जॉन्स स्कूल मढ़ौली 

-शाश्वत त्रिपाठी 
96
सेंट जॉन्स स्कूल लेढ़ूपुर 

-सृष्टि अग्रवाल 
96
सेंट जॉन्स स्कूल डीएलडब्ल्यू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed