फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cinema hall

कल से खुल जाएंगे सिनेमा हाल व मल्टीप्लेक्स

Sat, 17 Oct 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
cinema hall
शहर के सिनेमा हाल व मल्टीप्लेक्स की सभी तैयारियां पूरी हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार से सिनेमा हाल व मल्टीप्लेक्स खुल जाएंगे। इसके पूर्व अपर नगर मजिस्ट्रेट ने शहर के सिनेमा हाल संचालकों और मल्टीप्लेक्स प्रबंधकों संग बैठक कर सभी तैयारियों की समीक्षा की। कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही सिनेमा हाल संचालित होंगे। पहले दिन पुरानी फिल्मों से ही हाल शुरू करने की तैयारी है। थर्मल स्क्रिनिंग, मास्क व सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

रविवार से सिनेमा हाल खोलने की अनुमति तो मिल गई है लेकिन अभी कुछ दिनों बाद हाल शुरू किया जाएगा। अभी सिटिंग अरेंजमेंट आदि व्यवस्था की जा रही है। -आलोक दुबे, हाल संचालक, आनंद मंदिर, तेलियाबाग
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिग के तहत एक सीट छोड़कर दर्शकों को बैठाया जाएगा। उसी तरह 10-10 की संख्या में दर्शकों को बाहर निकाला जाएगा। दो-दो शो चलेंगे। हमारी पूरी तैयारी है। हाल के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य है। -मनीष गुप्ता, प्रबंधक, जेएचवी सिनेमा
विज्ञापन
विज्ञापन

24 मार्च से ही हाल बंद चल रहे हैं। सात माह के बाद हाल खुलेंगे तो कोशिश होगी कि पहला शो देखने जाऊ। -सुमित मिश्रा, आशापुर
सावधानी के साथ ही हर किसी को हाल में जाना चाहिए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन बहुत जरूरी है। इसका खास ध्यान देना होगा। -शशांक सिंह रघुवंशी, छावनी क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed