फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cidnap

नाना ने नातिन को 50 हजार रुपये में बेचने का किया सौदा

Sun, 21 Jul 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
cidnap
रोहनिया। नाना द्वारा नाबालिग नातिन को 50 हजार रुपये में बेचे जाने की सूचना पर शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बीकापुर गांव में छापेमारी की। टीम ने बीकापुर निवासी गोपाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही किशोरी को लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बीकापुर निवासी गोपाल गुप्ता के दामाद की चार साल पहले मौत हो गई थी और बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दामाद की मौत के बाद गोपाल अपनी बेटी और नातिन को अपने घर ले आया। गोपाल की नातिन कक्षा छह में पढ़ती है। उसने महिला कल्याण विभाग को सूचना दी थी कि उसके नाना 50 हजार रुपये लेकर उसे राजस्थान में बेच रहे हैं। इस सूचना पर महिला कल्याण विभाग की निरूपमा सिंह और रोहनिया थाना के बाल कल्याण अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह की टीम ने छापेमारी कर किशोरी को मुक्त कराया और उसके नाना गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। उधर, किशोरी की नानी का कहना था कि उनकी नातिन की शादी उसके बड़े पिता ने तय की थी। उसके नाना की इसमेें कोई भूमिका नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed