फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Church resonated with the hymns and hymns of Christ the King

ख्रीस्त राजा के जयकारे और भजनों से गूंज उठे चर्च

Mon, 22 Nov 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Church resonated with the hymns and hymns of Christ the King
धरती अंबर में गूंजे प्रभुवर तेरा नाम..., ख्रीस्त महिमा के सार, फिर आएंगे..., हम पा चुके है रोटी, प्रभुवर तेरे भजन की..., ख्रीस्त हमारा राजा... आदि भजनों से गूंजता सेंट मेरीज चर्च, भक्ति में डूबे मसीही समुदाय के युवा, महिलाएं और पुरुष, हर कोई प्रभु यीशु के शांति संदेश को याद कर रहा था। कुछ यही हाल कैंटोमेंट स्थित सेंट मेरीज चर्च का। जहां रविवार को पूरा चर्च परिसर ख्रीस्त राजा की जय, ख्रीस्त हमारा राजा है.... के जयकारे से गूंज उठा। मौका था प्रभु यीशु के आगमन पर्व के पहले ख्रीस्त राजा के पर्व का। इस अवसर पर शहर के विभिन्न चर्चाें की ओर से ख्रीस्त राजा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

ख्रीस्त राजा पर्व के अवसर पर वाराणसी धर्मप्रांत के फादर यूजीन जोसेफ ने धार्मिक अनुष्ठान किया। बिशप ने अपने संदेश में कहा कि ख्रीस्त राजाओं के राजा हैं। उन्होंने अपने जीवन में कभी क्रोध व हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया। प्रभु की आराधना के बाद शांति जुलूस निकाला गया। जो नदेसर, मिंट हाउस होते हुए चर्च पर आकर समाप्त हुआ। शांति जुलूस में फूलों, थर्माकोल, लकड़ी से निर्मित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें सेंट जांस स्कूल की ओर से प्रभु यीशु का संदेश देते हुए झांकी बनाई गई। तो वहीं सेंट मेरीज चर्च की ओर से कोरोना के दौरान अस्पतालों में मरीजों की सेवा में लगे चिकित्सकों की झांकी बनाई। इस दौरान सेंट पॉल चर्च लोहता, सेंट जांस चर्च बीएलडब्ल्यू, सेंट पॉल चर्च सिगरा के पुरोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed