फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chunav

पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी, गांव में बनी सरकार

Tue, 04 May 2021 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
chunav
वाराणसी। दो दिनों तक चली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी होने के साथ ही गांव में सरकार बन गई है। गहमागहमी के बीच ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर दूसरे दिन सोमवार शाम तक मतगणना पूरी हो गई। इनमें ग्राम प्रधान के 692, बीडीसी के 986, ग्राम पंचायत सदस्य के 1327, जिला पंचायत सदस्य के 40 सीटों पर परिणाम घोषित किया गया। जीते हुए प्रत्याशियों को आरओ की ओर से जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। कई जगहों पर जीते प्रत्याशियों ने विजय जुलूस निकाला। वहीं मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

आराजी लाइन के लिए जगतपुर डिग्री कॉलेज, काशी विद्यापीठ के लिए डिवाइन सैनिक स्कूल लहरतारा, सेवापुरी ब्लाक के लिए राजकीय आईटीआई कॉलेज कपसेठी में गिनती हुई। बड़ागांव के लिए बलदेव डिग्री कॉलेज, पिंडरा के लिए नारायणी चैलेंजर कान्वेंट स्कूल गंगापुर, हरहुआ के लिए काशी कृषक इंटर कॉलेज, चोलापुर के लिए आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज, चिरईगांव के लिए जयप्रकाश स्नातकोतर महाविद्यालय उमरहा में गिनती शाम तक पूरी हुई। वोटों की गिनती की सबसे धीमी रफ्तार ब्लाक चिरईगांव में रही। प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतों की गड्डियां बनाने के बाद गिनती पूरी की गई।
विज्ञापन

चुनाव में इस बार कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने विजय जुलूस पर रोक लगाई थी। बावजूद आठों ब्लाकों के मतगणना स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। जगह-जगह जीते प्रत्याशियों ने विजय जुलूस निकाला। रोहनिया के मड़ाव गांव के विजयी ग्राम प्रधान प्रत्याशी और बीडीसी प्रत्याशी ने चुनाव आयोग की धज्जियां उड़ाते हुए विजय जुलूस निकाला। मड़ाव से प्रकाश गौड़ प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। सुबह आये परिणाम के बाद नवनिर्वाचित बीडीसी और 50 से अधिक लोगों के साथ प्रकाश गौड़ ने क्षेत्र में जुलूस निकाला। इस दौरान ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। न ही किसी के मुंह पर मास्क था। इस सम्बन्ध में रोहनिया थाना प्रभारी से ने कहा की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। विजय जुलूस यदि निकाला गया है तो महामारी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed