फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chunav

प्रशिक्षण में 448 मतगणना सहायक अनुपस्थित

Wed, 28 Apr 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
chunav
वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 2 मई को होने वाली मतगणना के लिए उदय प्रताप कॉलेज में मतगणना सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 448 मतगणना सहायक अनुपस्थित पाए गए। प्रशिक्षण नहीं लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने सील किए गए बैलट बॉक्स को खोलने के साथ-साथ बैलट पेपर के गिनती करने की भी जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निरीक्षण के समय रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज के कमरा नंबर 15 में कार्मिक कोड संख्या 10142 बृजभूषण, सहायक अध्यापक द्वारा मोबाइल से बात करते हुए पाया गया। उन्हें द्वितीय पाली में पुन: प्रशिक्षण लेने के लिए निर्देशित किया गया । उदय प्रताप इंटर कॉलेज में 193, रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज 160, एवं उदय प्रताप पब्लिक स्कूल में 95 कुल 448 मतगणना सहायक अनुपस्थित पाए गए। उन्हें पुन: एक अवसर प्रदान करते हुए 28 को उदय प्रताप के पब्लिक स्कूल में प्रथम पाली में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण नहीं लेने पर अनुपस्थित मतगणना सहायकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
मतगणना स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद दो मई को मतगणना कराया जाना है। इसे लेकर प्रशासन हर प्रकार की तैयारियों के पुख्ता इंतजाम में लगा है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी ने दो और तीन मई को आठों ब्लॉकों पर निर्धारित किये गए मतगणना स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिसमें मतगणना स्थल पर बिजली विभाग के अधिकारियों की तैनाती और आवश्यकता पड़ने पर जनरेटर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति कराए जाना सुनिश्चित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed