{"_id":"607c900e8ebc3e590f3cfa84","slug":"chunav-city-news-vns5857032176","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदरपुर और ओदरहां गांव में नहीं होगा प्रधान पद पर चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदरपुर और ओदरहां गांव में नहीं होगा प्रधान पद पर चुनाव
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के दो गांवों में प्रधान पद पर चुनाव नहीं होगा। पिंडरा ब्लाक के इंदरपुर के ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी विजेंद्र कुमार की नामांकन के बाद हत्या होने से गांव की चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर गई है। वहीं सेवापुरी ब्लाक के गांव ओदरहां में ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी शीला देवी की मतदान के एक दिन पूर्व मौत हो गई। इसके चलते यहां भी प्रधान पद पर चुनाव नहीं होगा। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि इन दोनों गांव में केवल प्रधान पद का चुनाव नहीं होगा। बाकी क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव होगा।
------------
मतदान के चलते ग्रामीण इलाकों की सभी दुकानें आज रहेंगी बंद
वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते उ.प्र. दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के तहत मतदान वाले ग्रामीण इलाकों में सभी दुकानें एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान बंद रहेंगे।
....
वोट डालने के लिए कारखानों में कार्यरत कर्मचारियों की आज रहेगी छुट्टी
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए कारखाने में काम करने वाले कर्मचारियों की सोमवार को छुट्टी रहेगी। साथ ही अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नहीं लिया जायेगा।
विज्ञापन
.......
इनसेट
ब्लाकवार मतदाताओं की संख्या
सेवापुरी -208750
चिरईगांव -198650
आराजी लाइन -290836
पिंडरा- 250170
चोलापुर -219550
काशी विद्यापीठ- 207482
बड़ागांव -212963
हरहुआ -165187
कुल योग -1753588
.....
एक नजर में आंकड़े
694 ग्राम पंचायत
1753588 कुल मतदाता
40 जिला पंचायत सदस्य सीट
694 ग्राम प्रधान सीट
(प्रत्याशी की मौत के चलते 2 पद पर चुनाव नहीं)
1007 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट
(986 पद पर चुनाव होगा। जबकि 21 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित)
8978 ग्राम पंचायत सदस्य
(1327 पद पर चुनाव होगा। जबकि 4751 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित। इसके अलावा 2900 पद नामांकन नहीं होने से रिक्त)
850 मतदान केंद्र
2592 मतदेय स्थल
76 अति संवेदनशील बूथ
26 संवेदनशील बूथ