फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chumukni village

देशभक्ति का जगा जज्बा, शान से फहराया तिरंगा

Sat, 17 Aug 2019 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
chumukni village
वाराणसी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। रोहनिया में स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने झंडारोहण किया। महामना मालवीय इंटर कालेज बच्छाव में प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमणि सिह और मदरलैंड पब्लिक स्कूल बीरभानपुर में निदेशक समीर खन्ना ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

चौबेपुर के चुमकुनी गांव स्थित जय जवान जय किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस रनिंग डे के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर तिवारी व जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अजय सिंह चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्वतंत्रता दिवस पर एसओएस हरमन माइनर स्कूल डुबकियां में झंडोत्तोलन प्रधानाचार्य पॉल पी वी ने किया ।
विज्ञापन

कछवारोड क्षेत्र के जोगियापुर गांव स्थित एस आर पी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक केशनाथ यादव ने ध्वजारोहण किया। ठटरा गांव स्थित एस आर एस चिल्ड्रन स्कूल मे प्रबंधक दिनेश त्रिपाठी ने झंडा फहराया। मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में निदेशक डॉ एके सक्सेना व डॉ. आशुतोष मिश्रा ने ध्वजारोहण किया गया। मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर ग्राम में स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा में शाखा प्रबंधक अजय कुमार यादव द्वारा पौधारोपण किया गया। चिरईगांव विकास खंड कार्यालय पर बीडीओ विजय कुमार अस्थाना व प्रमुख पति सुधीर सिंह ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोलापुर ब्लाक के दानगंज कपीसा स्थिति जेएमएस इंग्लिश एकेडमी विद्यालय में ब्लॉक प्रमुख सुभाष यादव, पंडित राम प्रवेश चौबे इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रबंधक सतीश चौबे, द सनराइज एकेडमी हथियर में विद्यालय के प्रबंधक अनिल यादव ने झंडारोहण किया। दानगंज शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रामनगर में नगर पालिका परिषद में चेयरमैन की अगुवाई में झंडोत्तोलन किया गया। वहीं कालीदास शिक्षण संस्थान में एमएलसी लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में झंडा फहराया। 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में सेनानायक राम बदन सिंह ध्वजारोहण किया गया।

बड़ागांव परिसर में क्षेत्राधिकारी अर्जुन सिंह एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और बलदेव पी जी कालेज में प्राचार्य बब्बन सिंह ने झंडा फहराया। सेवापुरी विकासखंड मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने झंडारोहण किया। आराजीलाइन ब्लाक मुख्यालय पर नगीना पटेल ने ध्वजारोहण किया। राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी में प्रधानाचार्य रामाश्रय शुक्ला ने ध्वज फहराया। राजातालाब तहसील में उपजिलाधिकारी अमृता सिंह ने ध्वजारोहण किया। दि तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब में अध्यक्ष छेदी यादव व प्रदीप सिंह ने संयुक्त रूप से झंडा फहराया। काशी विद्यापीठ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भिटारी में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत सिंह व विशिष्ट अतिथि इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अनुराधा भाटिया व ग्राम प्रधान हीरावती देवी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed