फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस: चर्च में आज रात होगा प्रभु यीशु का जन्म, बनारस के गिरजाघर सजे, कोरोना के खात्मे को होगी विशेष प्रार्थना

Thu, 24 Dec 2020 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 24 Dec 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Christmas 2020: tonight will be the birth of Lord Jesus in church adorns banaras church special prayer will be done to end Corona
सेंट मैरी चर्च।

क्रिसमस की शुरुआत गुरुवार शाम सात बजे से हो जाएगी। शहर के सभी चर्चों में मिड नाइट सर्विस का आयोजन कोरोना के कारण रात नौ बजे ही कर दिया जाएगा। मसीही गीतों की गूंज के बीच प्रभु यीशु का जन्म होगा। प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में प्रार्थनाएं भी गूंजेगी। शुक्रवार की सुबह शहर के सभी चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इसके बाद मसीही समाज के लोग एक दूसरे से मिलकर क्रिसमस की बधाई देंगे।

Christmas 2020: tonight will be the birth of Lord Jesus in church adorns banaras church special prayer will be done to end Corona

उधर, प्रभु यीशु के जन्म के एक दिन पहले तक मसीही समाज के घरों में क्रिसमस के आने का उत्साह नजर आया। चर्चों और घरों में तैयारियां चलती रहीं। शहर के सभी प्रमुख चर्चों को सजाया जा रहा है। रंग बिरंगी रोशनी और झांकियों से चर्च की शोभा बढ़ने लगी है। मसीही समाज के लोग घरों में क्रिसमस की तैयारी में जुटे हैं। परिधानों की खरीदारी के अलावा खानपान की भी तैयारियां चल रही हैं। मसीही समाज के लोगों का मानना है कि परमेश्वर अपने भक्तों का कोरोना से रक्षा करने के साथ इस महामारी को जड़ से खत्म करेंगे।

Christmas 2020: tonight will be the birth of Lord Jesus in church adorns banaras church special prayer will be done to end Corona

बाजार में छाया क्रिसमस का लाल रंग
बाजार क्रिसमस के लाल रंग में डूब सा गया है। क्रिसमस को लेकर बाजारों में रौनक है। दुकानें सैंटा क्लाज ड्रेस, क्रिसमस ट्री और सजावटी सामानों से गुलजार हैं। बेकरी की मांग भी जोरों पर है। महिलाओं, बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग खासे उत्साहित दिख रहे हैं। त्योहार के लिए जमकर खरीदारी हो रही है। घरों, कार्यालयों व चर्च में रखने के लिए लाइट, बेल्स व रिबन से सजे क्रिसमस ट्री खरीदे जा रहे हैं। सभी अपने हिसाब से इस ट्री को सजा रहे हैं। बच्चों के लिए सैंटा क्लाज ड्रेस की भी खूब डिमांड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2020: tonight will be the birth of Lord Jesus in church adorns banaras church special prayer will be done to end Corona

प्लम केक संग मानेगा क्रिसमस
लोगों ने पहले से ही केक के आर्डर दे दिए हैं। जिनकी डिलिवरी भी शुरू हो चुकी है। वहीं कुछ बेकरी शॉप पर अभी भी नए नए फ्लेवर व आकार के केक उपलब्ध हैं। वहीं, पिछले कुछ समय से पार्टी में रिटर्न गिफ्ट का चलन बढ़ा है। क्रिसमस पर पार्टी करने की तैयारी में जुटे युवा अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के लिए रिटर्न गिफ्ट भी ले रहे हैं।

विज्ञापन
Christmas 2020: tonight will be the birth of Lord Jesus in church adorns banaras church special prayer will be done to end Corona

अपार खुशियां देने वाला पर्व
लाल चर्च के सचिव विजय दयाल बताते हैं कि क्रिसमस अपार खुशियां देने वाला पर्व है। इसके लिए परिवार के सदस्य बाहर से आये हैं। सभी ने मिलकर क्रिसमस ट्री सजाया है। 25 दिसंबर को सभी मिलकर यीशु से कोरोना महामारी के खत्मे की प्रार्थना करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed