{"_id":"62c0a7489caeb61dbb6f403a","slug":"chowk-police-won-the-heart-of-a-chennai-tourist-varanasi-news-vns6619787152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक पुलिस ने जीता चेन्नई के पर्यटक का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक पुलिस ने जीता चेन्नई के पर्यटक का दिल
विज्ञापन
वाराणसी। चौक थाने की पुलिस ने चेन्नई के पर्यटक का दिल जीत लिया। पर्यटक के खोए हुए बैग को चौक थाने की पियरी चौकी पुलिस ने शनिवार को सुपुर्द किया। सामान पाकर पर्यटक ने चौक पुलिस की मुक्त कंठ प्रशंसा की। बैग में सोने के आभूषण और नगदी थी।
चेन्नई के डॉ. शिवम नगर पुलिस स्टेशन स्थित टीचर वेलाआउथम निवासी टी.आर सुरेश कुमार शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया और ऑटो से बेनियाबाग आए और इस दौरान उनका बैग आटो में छूट गया था। बैग में सोने के आभूषण, 30 हजार नगद और चेन्नई के विमान टिकट था। पर्यटक चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए चेन्नई चला गया। उधर, पियरी चौकी इंचार्ज ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रात में ही आटो की पहचान की और रामनगर निवासी ऑटो चालक से रात में एक बजे बैग कब्जे में लिया। इस दौरान फोन पर यात्री को बैग मिल जाने की सूचना दी। शनिवार की सुबह विमान से आए यात्री सुरेश कुमार को चौक पुलिस ने बैग सौंप दिया।
छात्रा का ऑटो में छूटा बैग, लंका पुलिस ने खोज निकाला
वाराणसी। बीएचयू बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पल्लवी पटेल का खोया बैग लंका पुलिस ने शनिवार को ढूंढ़ निकाला। जिसे छात्रा को सुपुर्द कर दिया गया। छात्रा पल्लवी के अनुसार वह छित्तूपुर से हैदराबाद गेट जाने के लिए ऑटो में बैठी और बैग ऑटो में छूट गया। इसकी सूचना बीएचयू चौकी प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह को दी। चौकी प्रभारी ने बैग बरामद कर सुपुर्द कर दिया। बैग में लैपटॉप, कपड़े, नकदी और जरूरी कागजात थे।