{"_id":"5797c79e4f1c1b2e6421f2a7","slug":"choke-drains-not-to-worry-about-the-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियां चोक, निगम को फिक्र ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियां चोक, निगम को फिक्र ही नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के मौसम में शहर के कई इलाकों में नालियां चोक होने से जलनिकासी का संकट गहरा गया है। जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो कर सड़कों पर बहने से लोग परेशान हैं। सोमवार को कांवरियों को भी जगह-जगह गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा था। यह हाल तब है जब सावन मेला के मद्देनजर विशेष साफ-सफाई के निर्देश डीएम ने दिए हैं लेकिन नगर निगम की बेपरवाही से जनता पस्त है और सीवर-नालियां जाम।
भेलूपुर से लेकर सिगरा चौराहे के बीच हर 50 मीटर पर सीवर ओवरफ्लो कर रहा है। यही हाल बजरडीहा, जोल्हा, जक्खा, कज्जाकपुरा, औरंगाबाद, लल्लापुरा, छित्तूपुर सहित अन्य इलाकों में भी है। सीवर-नालियों के जाम होने से हल्की बारिश में ही इन इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही, गंदगी और दुर्गंध संबंधित क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। डीएम की जनचौपाल में सीवर जाम और साफ-सफाई का मुद्दा स्थानीय लोगों ने प्रमुखता से उठाया था। डीएम ने नगर निगम को हिदायत दी थी कि सावन मेले से पहले अभियान चलाकर व्यवस्था दुरुस्त की जाए लेकिन इतना सबके बाद नगर निगम प्रशासन अपने ढर्रे पर है।
महापौर राम गोपाल मोहने ने जलभराव और सीवर-नाले जाम होने पर निगम के अफसरों को फटकार लगाई। कहा कि जहां भी ऐसी समस्याएं हैं, तत्काल उनका समाधान कराएं और सावन भर अवर अभियंताओं की तैनाती कर निगरानी सुनिश्चित करें। महापौर जल निगम और जलकल के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं के साथ बैठक कर रहे थे। कहा कि दोनों विभाग तय करें कि कांवरियों और श्रद्धालुओं को सीवर के पानी से होकर न गुजरना पड़े। इस दौरान गोदौलिया और मंडुवाडीह आरओबी के पास सीवर ओवरफ्लो करने पर अभियंताओं से जवाब मांगा।
विज्ञापन
नगर निगम में मंगलवार को सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक में महापौर ने मुख्य मार्गों और कूड़ा घरों से सुबह नौ बजे तक कूड़ा उठा लेने का निर्देश दिया। कहा कि हर 15 दिन पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी सफाई की समीक्षा करें। इस दौरान कई कूड़ा घरों की मरम्मत और विस्तार का निर्णय लिया गया। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जनता की समस्याओं का समाधान कराएंगे। वहीं महापौर ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से वाहनों के टायर ट्यूब के लिए टेंडर कराने का निर्देश दिया। साथ ही स्टोर के स्टाक की स्थिति और वाहनों की सर्विसिंग रिपोर्ट तीन दिन में मांगी। नगर निगम का पेट्रोल पंप चालू नहीं होने और आरटीएस जमा न होने पर परिवहन विभाग के प्रभारी को डांटा। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब किया।