फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chocolingo lecture at BHU Former DG of ASI said Heritage park declared from Kashi to Sonbhadra

BHU में चोकोलिंगो व्याख्यान: ASI के पूर्व DG बोले- काशी से सोनभद्र तक हेरिटेज पार्क घोषित हो, पर्यटन पर चर्चा

Sun, 21 Sep 2025 11:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Sep 2025 11:47 AM IST
सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में बनारस से सोनभद्र के बीच जंगलों पर विस्तृत चर्चा हुई। विरासत और पर्यटन को जोड़ने को लेकर सुझाव दिए गए। वक्ताओं ने बताया कि यहां पर स्थानीय पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन
Chocolingo lecture at BHU Former DG of ASI said Heritage park declared from Kashi to Sonbhadra
अतिथियों को मिला सम्मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बीएचयू के नौवें चोकोलिंगो व्याख्यान में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पूर्व महानिदेशक डॉ. राकेश तिवारी ने बनारस से सोनभद्र के बीच जंगलों को हेरिटेज पार्क घोषित करने की आवाज उठाई। कला इतिहास और पर्यटन प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विरासत और पर्यटन के संगम विषय पर प्रोफेसरों और छात्रों से बातचीत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बनारस से लेकर सोनभद्र तक फैले ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर स्थलों के क्षेत्र को हेरिटेज पार्क घोषित किया जा सकता है। इसमें अहरौरा स्थित सम्राट अशोक के शिलालेख, लखनिया जलप्रपात और प्रागैतिहासिक शैल चित्रों, भालदरिया, बरैला के शिव मंदिर, माहुअरिया वन्यजीव अभ्यारण्य जैसे महत्वपूर्ण स्थल शामिल है। यहां पर स्थानीय पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन


सलखन फॉसिल्स पार्क को इस वर्ष यूनेस्को के टेंटेटिव धरोहरों की लिस्ट में शामिल किया गया है। यूपी पर्यटक की ओर से विशेषज्ञों की एक टीम बने, जिसमें बीएचयू के भी वैज्ञानिकों को शामिल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में 1986 में शुरू हुआ था ये ट्रस्ट
फ्रैंक सी चूकोलिंगो और उनकी पत्नी एवा मारिया आर चूकोलिंगों ने 1986 में चूकोलिंगों लिविंग ट्रस्ट की स्थापना की थी। उनकी वसीयत के अनुसार एकेडमिक और शोध गतिविधियों के लिए बीएचयू के भारत विद्या संकाय को दान दिया गया गया था। 

वर्तमान में कला संकाय के चार विभाग इतिहास, दर्शनशास्त्र, प्राचीन भारतीय इमिहास और संस्कृति एवं पुरातत्व और संस्कृत के छात्र और छात्राओं को इसमें शामिल किया गया है। इस दौरान कला-इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति राणा ने स्वागत भाषण दिया। भारत कला भवन के निदेशक प्रो. श्रीरूप रॉय चौधुरी, डॉ. निशांत और डॉ. श्याजू समेत बड़ी संख्या में प्रोफेसर और छात्र-छात्रा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed