{"_id":"6319c3a3b31a1a5b0f1affa2","slug":"chitaipur-police-station-incharge-accused-for-staying-in-hotel-of-history-sheeter-brother-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चितईपुर थाना प्रभारी पर हिस्ट्रीशीटर के भाई के होटल में ठहरने का आरोप, पूर्व IPS ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चितईपुर थाना प्रभारी पर हिस्ट्रीशीटर के भाई के होटल में ठहरने का आरोप, पूर्व IPS ने की शिकायत
Thu, 08 Sep 2022 03:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 08 Sep 2022 03:57 PM IST
सार
अधिकार सेना के संयोजक व पूर्व आईपीएस अदिकारी अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के चितईपुर थाने के प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
चितईपुर थाना प्रभारी पर हिस्ट्रीशीटर के भाई के होटल में ठहरने का आरोप,
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हफ्ते भर पहले वाराणसी के चौक थाने की पियरी पुलिस चौकी की वसूली लिस्ट वायरल करने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कमिश्नरेट पुलिस के चितईपुर थाना प्रभारी पर हिस्ट्रीशीटर के भाई के होटल में ठहरने का आरोप लगाया है। अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश सहित अन्य को शिकायती पत्र ट्वीट करते हुए थाना प्रभारी की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर ने अपने शिकायती पत्र में समस्त क्षेत्रीय जनता द्वारा प्रेषित पत्र का हवाला देते हुए कहा कि थाना चितईपुर के प्रभारी बैजनाथ सिंह महीनों से इलाके के हिस्ट्रीशीटर कुंदन सिंह के भाई के बीएचयू हैदराबाद गेट स्थित होटल में रुके हैं।
विज्ञापन
इससे क्षेत्र में गलत संदेश जा रहा है। हिस्ट्रीशीटर द्वारा थाना प्रभारी को अपना अत्यंत नजदीकी बताते हुए इसका भारी दुरुपयोग किया जा रहा है। इस गोपनीय पत्र में थाना प्रभारी पर दो सिपाहियों के साथ मिलकर अनुचित कार्य के भी आरोप हैं।
विज्ञापन