फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chintamani jayanti in varanasi

घर पर दीप जलाकर चिंतामणि महोत्सव मनाएंगे छात्र

Sat, 10 Oct 2020 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
chintamani jayanti in varanasi
हर साल की तरह ही इस साल भी सीएम एंग्लो बंगाली कॉलेज भेलूपुर के संस्थापक चिंतामणि मुखर्जी की जयंती पर दीपो से स्कूल परिसर को सजाया जाएगा। 160 वी जयंती पर इस बार विद्यालय परिसर में केवल कक्षा 9 से 12वीं तक के 5-5 छात्र ही दीप जलाएंगे, जबकि अन्य छात्र घर रहकर परिजनों के साथ 21 और 51 दीपों को प्रज्ज्वलित कर संस्थापक को भावांजलि देंगे।
विज्ञापन

सीएम एंग्लो बंगाली कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर विश्वनाथ दुबे ने बताया कि 10 अक्टूबर को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के चयनित छात्र तीन बजे विद्यालय में आकर दीप जलाएंगे। पुरातन छात्र घर में दीप जलाकर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेषित करेंगे। उन्होंने कहा कि हर साल विद्यालय परिसर में एक लाख दीप जलाए जाते थे, लेकिन इस बार केवल 51 हजार दीप जलेंगे। कोरोना के चलते तीन दिनों का कार्यक्रम एक ही दिन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed