{"_id":"637bd97660f1183fe15c7513","slug":"children-will-learn-from-stories-and-pictures-on-the-walls-of-government-schools-varanasi-news-vns6848335124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों की दीवार पर कहानियां-चित्रों से सीखेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों की दीवार पर कहानियां-चित्रों से सीखेंगे बच्चे
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों की दीवारों पर जल्द ही कहानियां, गिनती, पहाड़े से लेकर ज्ञानवर्धक व शैक्षणिक चित्र नजर आएंगे। निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक कक्षाओं में मूलभूत साक्षरता, संख्या ज्ञान व बाल वाटिका से कक्षा तीन तक सभी बच्चों में पढ़ने-लिखने और संख्या ज्ञान के लिए प्रिंट रिंच मैटेरियल तैयार कराए जाएंगे।
बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए शिक्षकों द्वारा टीचिंग लर्निंग मैटेरियल तैयार कराए जाएंगे। जिससे नए सत्र में पहुंचने वाले कक्षा एक से पांच के विद्यार्थी नई प्रक्रिया से लाभान्वित होंगे। समग्र शिक्षा की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद शासन की ओर से एक लाख 46 हजार बच्चों के लिए लर्निंग मैटेरियल तैयार करने के लिए दो करोड़ 15 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
स्कूल की दीवारें बढ़ाएंगी ज्ञान
बाल वाटिका के साथ कक्षा एक से तीन तक में पढ़ने वाले बच्चों के लिए प्रिंट रिंच मैटेरियल कक्षाओं की दीवारों पर चस्पा किया जाएगा। जिसमें बच्चों को विषय वस्तु की जानकारी देकर उनकी शैक्षिक अभिरुचि बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इसमें पांच बिग बुक, पांच चित्र व कहानी पोस्टर्स के तीन सेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रिंट रिंच पोस्टर से बच्चों को पढ़ने व समझने में आसानी होगी। बच्चों को अन्य विषयों में गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए जल्द ही पोस्टर तैयार किए जाएंगे। दीवारों पर ज्ञान वर्धक सामग्री लगाए जाएंगे जिससे स्कूल लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। - डॉ. अरविंद पाठक, बीएसए