फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children came forward in the war with Corona virus, some donated fees and some money from savings

वाराणसी : कोरोना वायरस से जंग में आगे आए बच्चे, किसी ने फीस तो किसी ने गुल्लक के पैसे कर दिए दान

Mon, 06 Apr 2020 09:28 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 06 Apr 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Children came forward in the war with Corona virus, some donated fees and some money from savings
जिलाधिकारी को गुल्लक भेंट करती रोहनिया की अनन्या पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस से लड़ाई में पूरा देश एकजुट होकर केंद्र और राज्य सरकार की राहत कोष में अपनी क्षमतानुसार आर्थिक मदद कर रहा है। इस क्रम में वाराणसी के बच्चे भी पीछे नहीं हैं। नन्हीं सी उम्र में बड़ा दिल रखने वाले इन बच्चों ने बड़ों के सामने मिसाल पेश की है। किसी ने अपनी फीस दान करने का फैसला किया है तो किसी ने अपना गुल्लक ही सौंप दिया। तो कोई सैकड़ों मास्क बनाकर लोगों को बांट रहा है।

विज्ञापन


रोहनिया क्षेत्र के अखरी निवासी कक्षा नौ की छात्रा अमूल्या पांडेय ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना गुल्लक सौंपा। वह अपने पिता मुरली धर पांडेय के साथ सोमवार को डीएम कार्यालय गई थी। अमूल्या ने बताया कि वह गिटार खरीदने के लिए पैसे जुटाई थी, लेकिन देश में फैली महामारी में दान देना उचित समझा। उसने लोगों से देशहित में मदद की अपील की।

विज्ञापन

Children came forward in the war with Corona virus, some donated fees and some money from savings
ताइक्वांडो खिलाड़ी रुस्तम पटेल (फाइल फोटो)) - फोटो : अमर उजाला।

वहीं काशी के नौ वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रुस्तम पटेल ने अपनी ब्लैक बेल्ट की परीक्षा के लिए रखी 1,857 रुपये फीस को राहत कोष में देने का फैसला किया है। उन्होंने इस राशि को जिला ताइक्वांडों संघ को दे दी है। बाबतपुर स्थित जगदीशपुर के अहिराबीर के रहने किसान त्रिपुरीलाल के बेटे रुस्तम कक्षा तीन के छात्र हैं। रुस्तम के इस जज्बे को देखते हुए जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह ने आगामी ब्लैक बेल्ट परीक्षा में रुस्तम की पूरी फीस माफ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि संघ के सदस्यों ने भी कुछ राशि एकत्रित की है जिसे जल्द ही पीएम केयर्स फंड में दी जाएगी।

इसी प्रकार मिर्जामुराद क्षेत्र के मनकईया गांव निवासी अजय पटेल की 11 वर्षीय पुत्री अनन्या ने अपने हाथ से सिलाई कर सैकड़ों मास्क बनाकर लोगों में बांटे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अनन्या तुम पर गर्व है। प्यारी अनन्या पटेल जो कार्य कर रही हो देश हित में है। इस समय देश में कोरोना के खिलाफ जंग में तुम्हारी तरह हजारों लोग लगे हुए हैं। हमें आप पर नाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed