फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   child sucide in ghazipur due to family dispute

मां-बाप की कलह और डांट से आहत 12 वर्षीय बालक ने उठा लिया यह खौफनाक कदम

Fri, 25 Aug 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
child sucide in ghazipur due to family dispute
- फोटो : demo pic
गाजीपुर में मां-बाप की कलह और डांट से 12 वर्षीय बालक का मन इतना आहत हुआ कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा चौक के पास की है। दुर्गा चौक के पास आशीष के पिता मोहन गुप्ता की चाय और समोसे की दूकान है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर मोहन व उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर दूकान पर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शाम को घर पर दोनों में फिर लड़ाई हो व मारपीट हो गई।
विज्ञापन


बाद में मां ने आशीष को डांटते हुए रिफाइंड तेल का डिब्बा दूकान पर दे आने को कहा। वह दूकान पर पहुंचा तो पिता ने भी तेल लाने में देरी होने की बात को लेकर उसे डांट लगाई। मां-बाप की कलह और डांट से आहत आशीष ऊपर के कमरे गया और खिड़की से साड़ी का फंदा बना लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम उसकी मां उसके कमरे में पहुंची, तो उसे फंदे में झूलता देख वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार और आस-पास के लोग पहुंच गए और फंदे से उतार कर बालक को पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घरवाले पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार के लिए शव को बलुआ गंगा घाट ले गए पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।        

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed