{"_id":"69c19f6ccb0a7772a90d703f","slug":"child-protection-homes-capacity-will-increase-100-teenagers-will-be-able-to-stay-there-varanasi-news-c-20-vns1056-1331691-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाल संप्रेक्षण गृह की बढ़ेगी क्षमता, 100 किशोर रह सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाल संप्रेक्षण गृह की बढ़ेगी क्षमता, 100 किशोर रह सकेंगे
विज्ञापन
वाराणसी। रामनगर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह की क्षमता बढ़ाई जाएगी। क्षमता वृद्धि के बाद इसमें 100 किशोरों के रहने की सुविधा होगी। मौजूदा समय में क्षमता से 25 फीसदी ज्यादा किशोर रामनगर के बाल संप्रेक्षण गृह में रहते हैं। इसके लिए शनिवार को जुवेनाइल जस्टिस कमेटी के अध्यक्ष अजय भनोत ने जिले के अधिकारियों संग बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह की क्षमता सिर्फ 75 किशोरों की है जबकि मौजूदा समय में यहां 130 किशोर हैं। इन किशोरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संप्रेक्षण गृह की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पहले से भेजा गया है। रामनगर के बाल संप्रेक्षण गृह परिसर में ही क्षमता बढ़ाते हुए नए भवन बनाए जाएंगे। इसमें किशोरों के खेलने, रहने, कंप्यूटर, कौशल विकास, भोजन आदि के लिए भवन और मैदान बनाए जाएंगे। कक्षा एक से 12 तक के बच्चों की पढ़ाई के लिए कक्षा भी बनाई जाएगी। इसमें समय समय पर बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों की ओर से क्लास भी ली जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि क्षमता वृद्धि के तहत होने वाले काम को लेकर बीते शनिवार को जुवेनाइल जस्टिस कमेटी के अध्यक्ष अजय भनोत ने निरीक्षण किया। मौके पर जिला जज संजीव शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे।