{"_id":"679f70d1e06bfa62f10d27a2","slug":"child-missing-in-varanasi-for-two-day-ramnagar-police-searchin-mother-fainting-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के लिए तड़प रही मां... : जानें कहां चला गया कलेजे का टुकड़ा, बोला था- मैं 10 मिनट में आउंगा; बीत गए 2 दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के लिए तड़प रही मां... : जानें कहां चला गया कलेजे का टुकड़ा, बोला था- मैं 10 मिनट में आउंगा; बीत गए 2 दिन
Sun, 02 Feb 2025 06:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 02 Feb 2025 06:49 PM IST
सार
रामनगर थाने की पुलिस बीते दो दिन से बालक की तलाश कर रही है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। मां और अन्य परिवारिजन अनहोनी की आशंका जता कर बेसुध हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच दिन से अपने बेटे की सूरत देखने को बिलख रही एक मां की करुण क्रंदन सुनकर आसपास के लोगों की भी आंखें नम हो जा रही हैं। मात्र तेरह साल का लड़का बीते तीस जनवरी को मां से दस मिनट में वापस आने की बात कहकर निकला, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा। पुलिस किशोर को ढूंढने में लगी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सुजाबाद निवासी छात्र बीते 30 जनवरी से गायब है। छात्र की मां का रो-रो कर हाल खराब है। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा 30 जनवरी को स्कूल गया था। स्कूल बंद होने के कारण जल्दी लौट आया।
विज्ञापन
बताया कि स्कूल से लौटे बेटे ने जूता और स्वेटर उतारकर रख दिया। चप्पल पहनकर बाहर निकलने लगा तो मैंने उससे पूछा- कहां जा रहे हो? इस पर दस मिनट में लौटने की बात कह कर चला गया, लेकिन आज तक नहीं लौटा।
विज्ञापन
बिहार के भभुआ जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने सूजाबाद में पिछले पांच साल से अपने दो बेटों और पत्नी के साथ रह रहे हैं। दो साल पहले उन्होंने अपना मकान बनाया है। उनका छोटा बेटा कक्षा छह का छात्र है। पास के गांव मढ़िया स्थित एक प्रायवेट स्कूल में पढ़ता है।
गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस आसपास के सीसी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में स्कूल जाने और घर लौटने के दौरान दिखा। पुलिस के अनुसार, स्कूल से लौटने के कुछ देर बाद वह चार अन्य लड़कों के साथ देखा गया। उसके एक दोस्त ने बताया कि छात्र को भूख लगी थी, लिहाजा सभी 30 जनवरी ने पूड़ी-कचौड़ी खाई थी। इसके बाद वह घर लौट गया।