{"_id":"5e7395718ebc3e76c77b460e","slug":"child-kid-story-of-false-kidnapping-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक छोटे से बच्चे ने रची झूठी अपहरण की कहानी, ऐसे किया पुलिस को गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक छोटे से बच्चे ने रची झूठी अपहरण की कहानी, ऐसे किया पुलिस को गुमराह
Thu, 19 Mar 2020 09:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 19 Mar 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : A
गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार सुबह एक बालक रोता मिला। लोगों ने पूछा तो उसने अपने अपहरण की बात बताई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि बालक घर से नाराज होकर भागा था और अपहरण की झूठी कहानी रच डाली थी।
विज्ञापन
भदौरा रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार की सुबह दस बजे लोगों ने एक बारह वर्षीय बालक को रोते हुआ देखा। पूछने पर उसने बताया कि वह चंदौली जिले के सकलडीहा थाना अंतर्गत डेढ़ावल चौकी के खोर के डुहिया गांव निवासी श्याम नारायण बिंद का पुत्र मनदीप कुमार है, जो गांव के प्राथमिक विद्यालय में पांचवी में पढ़ता है।
विज्ञापन
उसने लोगों को बताया कि कुछ बदमाश उसे चाकू दिखाकर पहले मोटरसाइकिल से फिर स्कार्पियो से लेकर कहीं बाहर जा रहे थे। भदौरा रेलवे क्रासिंग के पास शोर मचाने पर उसे स्कार्पियो से नीचे धकेल कर फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना सेवराई पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस बालक को अपने साथ ले आई। पूछताछ करने के बाद परिवार के लोगों को मोबाइल से सूचना दी। परिवार के लोग चौकी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पिता द्वारा पीटे जाने से नाराज होकर से भाग गया था। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने बालक को परिजनों को सौंप दिया।