फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Child goes missing playing found unconscious school premises two hours later dies murder suspected

UP News: खेलते-खेलते लापता हुआ मासूम, दो घंटे बाद विद्यालय परिसर में अचेत मिला फिर मौत; हत्या की आशंका

Sun, 31 May 2026 04:24 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 31 May 2026 04:24 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली में लापता हुआ एक मासूम बच्चा दो घंटे बाद विद्यालय परिसर में अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Child goes missing playing found unconscious school premises two hours later dies murder suspected
मासूम की माैत के बाद बिलखती महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 5 वर्षीय बालक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


करजरा गांव निवासी कृष्णा सिंह का 5 वर्षीय पुत्र कार्तिक सिंह रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गया। करीब दो घंटे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की।
विज्ञापन


खोज के दौरान बच्चा विद्यालय परिसर में ही अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन में उसे घर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां कंचन देवी लगातार बेहोश हो जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया गया कि मृतक के पिता कृष्णा सिंह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और घटना के समय घर से बाहर थे। परिवार में मां कंचन देवी के अलावा दो बेटियां नीति सिंह (14 वर्ष) और रोशनी सिंह (12 वर्ष) भी हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed