यूपी: टेंट हाउस में गद्दे में लिपटा मिला बच्चे का शव, चाट-फुलकी के ठेले पर करता था काम, टेंट हाउस पर था आना-जाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में रखे गद्दे में बालक का शव लिपटा मिला। टेंट हाउस संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कांखभार गांव निवासी हरिवंश भारती टेंट हाउस चलाता है। शनिवार सुबह 11 बजे उसने गोदान खोला और किसी के लगन में भेजने के लिए रजाई व गद्दा निकालने लगा। इसी दौरान एक गद्दे में लिपटा 9 वर्षीय मो. आमिर पुत्र मो. राशिद का शव मिला। शव देखते ही वहां हड़कंप मच गया।
संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक के पिता मो. राशिद मूलरूप से गोरखपुर जिले के बड़हलगंज के निवासी है।गत 10 सालों से वह अपने पुत्र व पुत्री के साथ कांखभार स्थित किसान सहायक सरकारी आवास में रहकर सिलाई करते हैं।
राशिद की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। मृत बालक आमिर चाट-फुलकी की दुकान पर काम करता था और कभी-कभार उसका टेंट हाउस पर भी आना-जाना था। किन परिस्थितियों में बालक टेंट हाउस के गोदाम में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ अजय यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।