{"_id":"573787824f1c1ba87e919965","slug":"chief-secretary-caught-in-the-jam-12-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव जाम में फंसे, 12 सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव जाम में फंसे, 12 सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 15 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव आलोक रंजन का काफिला शनिवार की सुबह कैंट रोडवेज के समीप ट्रैफिक जाम में फंस गया। इससे पुलिस और प्रशासनिक अफसर में हड़कंप मच गया। आननफानन में रास्ता खाली कराकर मुख्य सचिव के काफिले को तो निकाल दिया गया लेकिन यह चूक 12 पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ गई। कैंट रूट पर यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाले रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी, एक टीएसआई और 10 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि कैंट रोडवेज के सामने डग्गामार वाहनोें पर प्रभावी अंकुश न लगा पाने और वीवीआईपी के आगमन के दौरान समुचित यातायात प्रबंधन न होने पर यह कार्रवाई की गई है। कैंट रूट पर यातायात प्रबंधन के लिए निर्देश के बाद भी इन कर्मियों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। जिन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें ट्रैफिक पुलिस के यातायात उप निरीक्षक अविचल पांडेय, मुख्य आरक्षी कृपाल राम और दीवान आमिर खां, दीपक शर्मा, उपेंद्र राव, अनिल वर्मा, पूर्णमासी यादव, हरेंद्र पासवान, सुमेर सिंह और रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी रमेश यादव, सिपाही राजेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव शामिल है। इनके खिलाफ जांच के निर्देश एसपी (ट्रैफिक) को दिए गए।