{"_id":"67f66f4543122b21a507ef99","slug":"chief-secretary-and-dgp-inspected-the-prime-minister-public-meeting-venue-in-mehdiganj-took-feedback-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मुख्य सचिव व डीजीपी ने मेंहदीगंज में प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल का निरीक्षण किया, फीडबैक लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मुख्य सचिव व डीजीपी ने मेंहदीगंज में प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल का निरीक्षण किया, फीडबैक लिया
Wed, 09 Apr 2025 06:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 09 Apr 2025 06:29 PM IST
सार
मुख्य सचिव और डीजीपी मेंहदीगंज स्थित प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पर पहुंचे ओर कार्यक्रम की तैयारी का फीडबैक लिया। इसके साथ ही आम सुविधाओं को ध्यान में रखकर व्यवस्था को सुचारू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पीएम की सभा को लेकर जानकारी देते मंडलायुक्त
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेहदीगंज में बुद्धवार की शाम प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रमस्थल पर पहुँचे प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज सिंह व डी जी पी प्रशान्त कुमार ने जिला प्रशासन के लोगो से कार्यक्रम के सफलता सम्बन्धी फीडबैक लिया और प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा में कोई कही से भी चूक न होने पाए,चौकन्ना रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
साथ ही जनसभा में आने वाले लोगो के लिए पीने की पानी व गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस करने की बात कही गई। इस मौके पर वाराणसी के आयुक्त कौशलराज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम,पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जर्मन हैंगर पण्डाल में बना प्रधानमंत्री का मंच आज एस पी जी के हवाले हो गया।मंच के सामने बने डी मॉडल के बाद मीडिया गैलरी बनाई गई है, वही इसके बाद बने दो ब्लाकों में वी आई पी कुर्सियां बिछा दी गई है,इसके बाद बने 16 ब्लाकों में लालप्लास्टिक की 8 हजार कुर्सियां बिछा दी गई है।
विज्ञापन
जगह जगह प्रधानमंत्री जी मुख्यमंत्री जी का कटआउट,होर्डिंग व बैनर आदि लगा दिए गए है।कार्यक्रमस्थल के तीन दिशाओं उत्तर,दक्षिण व पश्चिम में पार्किंग की व्यवस्था कर ब्रैकेटिंग किये गए।इधर हेलीकाप्टर उतरने के लिए बने तीनों हेलीपैड को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।मंच के पीछे भाग में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग के काम मे दिनभर मजदूर लगे रहे।