फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will visit Kashi today

Varanasi: सीएम योगी आज 16 घंटे के दौरे पर आएंगे काशी, प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का लेंगे जायजा

Tue, 13 Feb 2024 12:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Feb 2024 12:48 AM IST
सार

तकरीबन 16 घंटे के काशी प्रवास के दौरान दर्शन-पूजन, बैठक और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will visit Kashi today
पीएम मोदी और सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित काशी दौरे के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने और विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम शहर पहुंचेंगे। तकरीबन 16 घंटे के काशी प्रवास के दौरान दर्शन-पूजन, बैठक और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का राजकीय विमान मंगलवार की शाम लगभग चार बजे बीएचयू हेलिपैड पर उतरेगा। वहां से वह सड़क मार्ग से सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास की जन्मस्थली जाएंगे और विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद बीएचयू जाएंगे और वहां से राजकीय विमान से पुलिस लाइन जाएंगे। सर्किट हाउस में वह प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन

इसके बाद वह कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। रात नौ से 10 बजे के बीच मुख्यमंत्री सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम और रोप-वे प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री करखियांव में अमूल डेयरी प्लांट और भेल इंडिया की जमीन पर प्रस्तावित निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed