फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Minister Yogi Adityanath In Varanasi Meeting with officials regarding PM Modi visit

Varanasi: पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा, अधिकारियों के साथ की बैठक

Tue, 05 Jul 2022 05:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी  Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Jul 2022 05:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे के मद्देनजर अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की। यहां से सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। सीएम योगी ने यहां का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath In Varanasi Meeting with officials regarding PM Modi visit
सीएम योगी ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने के लिए वाराणसी पहुंचे। करीब तीन घंटे के प्रवास में सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों की तैयारियों की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा, पीएम मोदी की आगवानी में काशी की सड़कों पर भव्य स्वागत की तैयारी करें। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भी साफ सफाई और जाम से निपटने सहित अन्य निर्देश दिए।

विज्ञापन


एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की माइक्रो लेवल प्लानिंग करें। सुरक्षा के मुकम्मल एवं चाक-चौबंद इंतजाम हो। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। उन्होंने कहा, गर्मी का मौसम है पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो, किंतु प्लास्टिक के बोतल आदि कतई यूज न हो।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल से जुड़े प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किए जाने का निर्देश दिया। प्रमुख सड़कों के साथ-साथ पूरे शहर की अच्छी साफ सफाई व्यवस्था कराए जाने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज, रुद्राक्ष व डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सांस्कृतिक दल द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्त्रस्म के दौरान वर्षा होने आदि की संभावना को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था रखे जाने का भी निर्देश दिया।

मंच से देखी जनसभा की तैयारियां

Chief Minister Yogi Adityanath In Varanasi Meeting with officials regarding PM Modi visit
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिगरा स्टेडियम में जनसभा की तैयारियों को देखने पहुंचे और यहां वे मंच से तैयारियां देखीं। उन्होंने निर्देश दिया कि अंदर आने व बाहर जाने के लिए अलग अलग द्वार बनाए जाएं। शहर के बीच आयोजन होने के चलते सभी तैयारियां पहले से मुकम्मल कर ली जाएं।

रुद्राक्ष की भी परखी व्यवस्था
पुलिस लाइन हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन की तैयारियां देखने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, डॉ अवधेश सिंह, टीराम, सुनील पटेल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

समय से पहले पूरी कर लें सावन में दर्शन, पूजन की तैयारियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की शाम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आगामी दिनों में सावन को देखते हुए बाबा का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सावन से पहले ही सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश अधिकारियों को दिए। 

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन में इस बार काशी विश्वनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा जाए। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि पहली बार सावन में श्रद्धालु गंगा घाट की तरफ से मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचेंगे। इसलिए सड़क मार्ग के अलावा गंगा घाट से भी आने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, मैट, एनाउंसमेंट सिस्टम, कूलर सहित सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की भीड़ का आकलन करते हुए तैयारियों को समय पूर्व करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी उमेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed