{"_id":"5fd1fc42a8deab1c9a03b48b","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-azamgarh-tour-postponed-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ का दौरा स्थगित, जानें क्या रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ का दौरा स्थगित, जानें क्या रही वजह
Thu, 10 Dec 2020 06:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Dec 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज आजमगढ़ दौरा स्थगित कर दिया है। वह आजमगढ़ में आकर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की समीक्षा करने वाले थे। वह आजमगढ़ जिले के अतरौलिया क्षेत्र के मदियापार आ रहे थे।
विज्ञापन
पूर्वांचल में विकास को रफ्तार देने के लिए लखनऊ से आजमगढ़ होते हुए गाजीपुर तक सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। इससे गोरखपुर से जोड़ने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। परिजयोजना पर मुख्यमंत्री स्वयं नजर रख रहे हैं। इसे जनवरी अंत तक यातायात के लिए खोलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ ही अब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को भी समय से पूरा करने का लक्ष्य है। इसलिए मुख्यमंत्री इसका निरीक्षण के लिए आ रहे थे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर तीन बजे पैकेज-दो के कैंप कार्यालय मंदोही, मदियापार अतरौलिया पहुंचता, लेकिन प्रशासन ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग संभव नहीं थी। इसलिए उनका दौरा स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन